आईआईटी गुवाहाटी की ओर से IIT JEE Advanced Result 2023 जारी कर दिया गया है। छात्रों को लंबे समय से इसका इंतजार था। इस परीक्षा में ऑल इंडिया में हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने टॉप किया है। बीसी रेड्डी ने परीक्षा में 360 में से 341 अंक प्राप्त किए। वहीं इसी जोन की नयकांती नागा भाव्या श्री ने 298/360 स्कोर प्राप्ति किए और महिला टॉपर का खिताब हासिल किया।
विदेशी छात्र का परिणाम
इस साल जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में कुल 125 विदेशी कैंडिडेट्स ने खुद को रजिस्टर करवाया था। जिसमें से 108 ने इस परीक्षा में भाग लिया। इन सभी में से 13 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं।
कैसे चेक करें JEE Advanced Result 2023
- JEE Advanced Result 2023 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in विजिट करें।
- होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लीक करें।
- क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगइन करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड के ऑप्शन पर जाकर सेव करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी जरूर निकालें।
