महिलाओं को ही नहींं पुरुषों को भी होती है यूरिन इंफेक्शन की परेशानी, जानें इसके लक्षण: Male UTI Infection Symptoms
Male UTI Infection Symptoms

महिलाओं को ही नहींं पुरुषों को भी होती है यूरिन इंफेक्शन की परेशानी, जानें इसके लक्षण: UTI Symptoms

UTI Symptoms in Men : पुरुषों को भी यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Male UTI Infection Symptoms: यूरीनरी ट्रैक हमारे शरीर का अभिन्न अंग है, जो यूरिन को बनाने और इसे शरीर से बाहर निकालने में मददगार होती है। ऐसे में यूरिनरी ट्रैक पर अगर इन्फेक्शन की परेशानी हो जाए, तो इस स्थिति में काफी ज्यादा समस्याएं झेलनी पड़ती है। अधिकतर मामलों में लोगों को लगता है कि यूरिन इन्फेक्शन सिर्फ महिलाओं को होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी किसी को भी हो सकती है। पुरुषों में गुर्दे, मूत्राशय और मूत्रमार्ग जैसे हिस्से में इन्फेक्शन हो सकता है। हालांकि, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

Also read: यूरिन करने में होने वाली समस्याओं को न करें नज़रअंदाज- हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर

यूटीआई का संक्रमण वह है जो मूत्राशय, प्रोस्टेट या मूत्रमार्ग में होता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लक्षणों के बारे में-
बार-बार बाथरूम जाना : यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। पुरुषों के शरीर में इस तरह के लक्षण काफी ज्यादा दिखते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें। इस समय ऐसा महसूस होता है कि आपको हर समय पेशाब करना है।

Male UTI Infection Symptoms
Constipation Problem

पेशाब करते समय दर्द, जलन या बेचैनी : यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में पेशाब करते समय काफी ज्यादा जलन, दर्द और बेचैनी का अनुभव होता है। इस तरह की परेशानी महसूस होने पर अपने हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें। ताकि आपका उचित इलाज किया जा सके।

पेट के नीचे दर्द या कोमलता : पेट के निचले हिस्से में दर्द और कोमलता का अनुभव होना यूरिन इन्फेक्शन की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में इसे हल्के में लेने से बचें।

stomach lumps
stomach lumps

बिस्तर गीला करना : कभी-कभी इन्फेक्शन की परेशानी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि सोते समय बैड पर यूरिन निकल जाता है। यह काफी शर्मिंदगी वाली स्थिति होती है, अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो फौरन डॉक्टर की राय लें।

यूरिन से बदबू आना : यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में पेशाब करते समय काफी ज्यादा गंध आता है।। इसके साथ-साथ आपके पेशाब में रक्त भी आ सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं, बल्कि डॉक्टर से अपना इलाज कराएं।

बुखार और जी मिचलाना : पेशाब में इन्फेक्शन होने पर कुछ लोगों को बुखार और जी मिचलाने जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में पीठ में दर्द और बाजू या ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है।

Fever
Fever

यूरिन इन्फेक्शन होने पर पुरुषों के शरीर में इस तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं। इन स्थितियों में फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...