जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे आप का सोने का शेड्यूल भी बदलता है। आप को नींद देरी से आने लगती है व सुबह भी आप से बड़ी देर से उठा जाता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि आप को पूरा दिन थकावट भी रहती है। यदि आप के साथ भी ऐसा होता है तो आप अकेले नहीं है बल्कि हर एक व्यक्ति जिस की उम्र 65 से उपर हो जाती है वह यही महसूस करने लग जाता है। तो आइए जानते हैं बढ़ती उम्र आप के स्लीप पैटर्न को कैसे प्रभावित करती है।
दर्द : इस उम्र में आप को हलका फुल्का बॉडी पेन होना शुरू हो जाता है चाहे वह गठिया के रूप में हो या फिर पीठ दर्द के रूप में। आप इन दर्द से निजात पाने के लिए थेरेपी या दवाइयों का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार के दर्द डॉक्टर आराम से ठीक कर देते हैं। केवल कुछ ही केस में ऐसा होता है कि आप को सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
न्यूरोलॉजिकल बीमारी : यह वह बीमारी होती है जो आप के दिमाग व आप के नरवस सिस्टम से जुड़ी होती है। इस प्रकार की बीमारी कई तरह से आप की नींद को बरबाद कर सकती है। कुछ लोगों को इसके दौरान भी आराम से नींद आ जाती है। यदि आप को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो आप अपने डॉक्टर को दिखाएं वह आप के लक्षण देख कर आप को ठीक कर देंगे।
दवाइयां : इस उम्र में ली जाने वाली हृदय सम्बन्धी रोगों की दवाइयां, या अन्य दवाइयां भी आप की नींद को भंग कर सकती हैं। इन दवाइयों से हो सकता है आप को नींद न आए। यदि आप के साथ यह समस्या है तो अपने डॉक्टर से बात करें। वह आप की दवाइयां आप की स्थिति के अनुसार बदल देंगे।
बार बार पेशाब के लिए उठना : यदि आप इसके लिए रात में एक से अधिक बार उठते हैं तो आप को डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे आप बार बार रात में उठते हैं। इसके पीछे का कारण डायबिटीज आदि या आप की अन्य बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यदि आप रात में कई बार उठते हैं तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।
मेनोपॉज : कई साल बाद अचानक से जब आप के पीरियड रुकते हैं तो आप का शरीर एस्ट्रोजेन व प्रोजेस्ट्रॉन नामक हार्मोन बनाना बंद कर देता है जिस की वजह से भी आप को सोने में दिक्कत महसूस होती है। इस समय आप को बहुत अधिक गर्मी लगती है व आप को पसीना भी आता है। इसलिए आप की नींद रात में कई बार खुलती है।
आप का मानसिक स्वास्थ्य : इस उम्र में आप को बहुत सी टेंशन व स्ट्रेस भी होने लग जाती है जिससे आप का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और इसकी वजह से आप को नींद नहीं आती है। यदि आप का मूड बहुत खराब रहता है और इसी चिंता के कारण आप रात में सो भी नहीं पाते हैं तो आप को जरूर अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
झपकियां : जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ती है आप दिन में अधिक थक जाते हैं और इस वजह से आप को दिन में थोड़ी बहुत नींद आ जाती होगी जिस वजह से आप झपकियां ले लेते होंगे और इन्हीं झपकियो की वजह से आप को रात में नींद आने में कठिनाई होती है।
