Summary: गहनों की पुरानी चमक चाहिए वापस? ये स्मार्ट क्लीनिंग हैक्स जरूर ट्राई करें
आप घर पर ही अपनी ज्वैलरी को साफ करके पहले जैसी चमक वापस ला सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।
How To Clean Gold: शादी या त्योहार के मौकों पर महिलाएं अपनी गोल्ड की ज्वैलरी पहनना ही पसंद करती हैं। सोने के गहने नॉर्मल दिनों में घर में तो पहने नहीं जाते हैं इन्हें किसी खास मौके पर पहनने के लिए ही रखा जाता है। मगर रखे-रखे इनकी चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है। सोने की चमक फीकी देखकर उसे पहनने का मन नहीं करता है। ऐसे में परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप घर पर ही अपनी ज्वैलरी को साफ करके पहले जैसी चमक वापस ला सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। इन टिप्स की मदद से आपकी ज्वैलरी पहले की तरह भी हो जाएगी और आपकी सुदंरता में ये चार चांद भी लगा देगी। आइए आपको इन स्पेशल टिप्स के बारे में बताते हैं।
बेकिंग सोडा और सिरका
ज्वैलरी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा ओर सिरका फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और गर्म पानी मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ज्वैलरी पर लगाएं। ये पेस्ट लगाने के बाद इसे सफेद सिरके से धोएं। धोने के बाद गहनों को पानी की मदद से अच्छे तरीके से साफ कर लें। इसके बाद आपके गहनों में पहले जैसी चमक आ जाएगी।

टूथपेस्ट से करें साफ
कभी आपने सोचा था आपके दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट आपकी ज्वैलरी भी साफ कर सकता है। नहीं ना तो आपको बताते हैं कि कैसे इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में टूथपेस्ट में पानी की कुछ बूंदे मिलाकर उसे पतला पेस्ट बना लो। अब एक ब्रश की मदद से इस पेस्ट से ज्वैलरी साफ करें। जब आपकी ज्वैलरी साफ हो जाए तो फिर इसे पानी से धो लें।

डिश सोप का करें इस्तेमाल
बर्तन धोने वाले डिश सोप से भी सोने की ज्वैलरी को साफ किया जा सकता है। ज्वैलरी साफ करने के लिए एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें डिटर्जेंट लिक्विड मिला लें। अब गहनों को इस पानी में डुबोकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर सॉफ्ट ब्रश की मदद से इसे साफ कर लें। इसके बाद साफ पानी से ज्वैलरी को धो लें और कपड़े से पोछ लें।

नींबू से करें साफ
सोने के गहने साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कुछ बूंदे नींबू की डालें। अब इस लिक्विड में ज्वैलरी डालकर 20 मिनट तक क लिए रख दें। इससे गहने में जमा सारी गंदगी अपने आप बाहर आ जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
-सोने की ज्वैलरी को साफ करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें साफ करते समय ब्लीच का इस्तेमाल ना करें। इससे सोने का रंग उतर जाता है।
-सोने से बनी ज्वैलरी को बाकी चीजों से अलग रखें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपकी ज्वैलरी पर स्क्रैच पड़ने के चांसेस हो जाते हैं।
-ज्वैलरी को साफ करने के बाद इसे रुई में लपेटकर ही बॉक्स में रखें। इससे सोने की चमक बनी रहेगी।
-जब आप ब्रश से अपनी ज्वैलरी को साफ करें तो इस बात का ध्यान रखें क उसे तेज-तेज रगड़ना नहीं है। इससे आपकी ज्वैलरी टूट भी सकती है।
