Summary: दीपिका कक्कड़ ने रमजान में बनाई पहली रेसिपी
दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं और फैंस के साथ अपनी जर्नी शेयर कर रही हैं। सर्जरी और इलाज के बाद उन्होंने बताया कि शारीरिक के साथ मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है।
Dipika Kakar Cancer Awareness: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी दो बड़ी सर्जरी के बाद से लगातार फैंस को अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट्स दी हैं। हाल ही में अपने एक व्लॉग में उन्होंने बताया कि वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं और इस समय अपनी सेहत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं। पिछले साल दीपिका को लीवर में ट्यूमर का पता चला था, जिसका आकार लगभग टेनिस बॉल जितना था। इस गंभीर स्थिति में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें उनके लीवर का करीब 22 प्रतिशत हिस्सा हटाया गया।
दीपिका ने क्या कहा लेटेस्ट व्लॉग में?
दीपिका ने अपने व्लॉग के जरिए अपने फैंस से खुलकर अपनी स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद उन्हें भूख कम लगने लगी है और शरीर में कमजोरी भी महसूस होती है। कई दिन ऐसे होते हैं जब वह बेहद थकी हुई महसूस करती हैं और उनके अंदर कुछ भी करने की एनर्जी नहीं होती। लेकिन जब वह मानसिक रूप से बेहतर महसूस करती हैं, तो वह वही काम करती हैं जो उन्हें खुशी देता है।
दीपिका ने रमजान में बनाई अपनी पहली रेसिपी
दीपिका कक्कड़ ने इस रमजान अपनी बीमारी और एनर्जी की कमी की वजह से अब तक एक भी डिश नहीं बनाई थी। गौरतलब है कि दीपिका एक शानदार कुक हैं और उन्हें अपनी रेसिपीज के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि जब उन्होंने रमजान के लिए पहली बार किचन में एंट्री ली तो यह खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी। दीपिका ने चिकन के मिश्रण को तैयार किया और पिज्जा बेस के ट्रायएंगल टुकड़े काट लिए। इन ट्रायएंगल टुकड़ों को उन्होंने बीच से काटा और इसके अंदर चिकन की फिलिंग भर दी। अब हल्का घी लगाकर इन्हें तवे पर सेंक दिया।
दीपिका की रिकवरी
इसी दौरान दीपिका कक्कड़ का मानना है कि सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत रहना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसान अंदर से खुश नहीं होता, तब तक वह किसी भी बीमारी से लड़ नहीं सकता। यह सोच उनके पॉजिटिव एटीट्यूड को दर्शाती है और यही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दे रही है।
रिकवरी के दौरान दीपिका को अपनी डाइट और रूटीन में भी कई बदलाव करने पड़े हैं। अब वह सुबह जल्दी उठती हैं, लाइट वॉक करती हैं और शाम 7 बजे के बाद कुछ नहीं खाती हैं। यह रूटीन उनकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है।
सिस्ट सर्जरी का अनुभव
हाल ही में हुई सिस्ट सर्जरी के अनुभव को याद करते हुए दीपिका ने बताया कि प्रक्रिया तो ठीक रही, लेकिन इसके बाद का समय शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी कठिन था। खास बात यह रही कि यह सब उनके और शोएब की शादी की सालगिरह के आसपास हुआ, जिससे यह समय उनके लिए और भी संवेदनशील बन गया।
इन सब चुनौतियों के बावजूद दीपिका ने अपनी पसंद और जुनून को नहीं छोड़ा है। उन्हें कुकिंग का बेहद शौक है और वह अपने यूट्यूब चैनल पर रेसिपी वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका कहना है कि वह आगे भी इसे जारी रखना चाहती हैं, क्योंकि यही चीज उन्हें खुशी देती है।

