ब्लड शुगर लेवल और स्नैक्स के बीच के कनेक्शन के बारे में क्या कहती है हाल में हुई रिसर्च, जानिए: Snacking and Blood Sugar Level
Snacking and Blood Sugar Level

ब्लड शुगर कंट्रोल और स्नैक्स के बीच के कनेक्शन के बारे में क्या कहती है हाल में हुई रिसर्च, जानिए

ब्लड शुगर लेवल का सही रहना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए हमारे खानपान का सही होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही, हेल्दी स्नैक्स को लेना भी हाई ब्लड शुगर के साथ जोड़ा गया है। जानते हैं कि इस बारे में की गई रिसर्च क्या कहती है।

Snacking and Blood Sugar Level: ब्लड शुगर लेवल का हाई होना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपने खानपान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हमारे स्नैक्स यानी नाश्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब बात स्नैकिंग की आती है, तो एक नयी रिसर्च यह बताती है कि स्नैक्स में हम जो भी हम खाते हैं और जिस भी समय खाते हैं, उसका प्रभाव हमारे हार्ट और मेटाबोलिक हेल्थ पर पड़ता है। ब्लड शुगर कंट्रोल और स्नैक्स के बीच के कनेक्शन के बारे क्या कहती है यह नई रिसर्च, आइए जानते हैं इसके बारे में।

क्या कहती है रिसर्च?

Snacking and Blood Sugar Level
High Blood Sugar Level

इस रिसर्च का उद्देश्य यह देखना था कि एक जैसे फूड्स को खाने के बाद लोग कैसे और क्यों अलग तरह से रिस्पॉन्ड करते हैं। इसके लिए स्नैक की गुणवत्ता और इसे खाने का समय दो बड़े महत्वपूर्ण फैक्टर्स माने गए हैं। यही नहीं, उच्च क्वालिटी वाले फूड को बेहतरीन ब्लड फैट और इंसुलिन रिस्पॉन्सेस के साथ लिंक किया गया है। इन हाई क्वालिटी फूड्स में वो चीजें शामिल हैं जिनकी हमें जरूरत होती है और इनमें पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे नट्स, सीड्स या फल आदि। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने कई अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा जैसे व्यक्ति का वजन, ब्लड ग्लूकोज लेवल, इन्सुलिन और ब्लड लिपिड्स आदि। ताकि, यह देखा जाए कि वे स्नैक्स की मात्रा, गुणवत्ता और समय के साथ कैसे संबंधित हैं।

इस रिसर्च में यह पाया गया कि जो लोग हाई क्वालिटी स्नैक्स खाते हैं, उनमें अधिक प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने वाले लोगों की तुलना में हेल्दी ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड शुगर लेवल अधिक होने की संभावना होती है। इसके साथ ही जो लोग देर रात स्नैक्स खाते हैं, उनकी ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल दोनों हाई रहते हैं। स्नेक्स की मात्रा और आप कितनी बार इनका सेवन करते हैं, इस बात का हेल्थ पर उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है जितना स्नैक्स की क्वालिटी का।

हेल्दी रहने के लिए स्नैक की गुणवत्ता और समय कैसे महत्वपूर्ण है?

इसमें कोई संदेह नहीं है कि अच्छी गुणवत्ता वाले स्नैक्स यानी वो स्नैक्स जिनमें न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, उनका हमारी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इनसे हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स आदि मिलते हैं ,जिनसे ब्लड शुगर और  ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन, स्नैक्स खाने का समय भी ब्लड शुगर लेवल पर गहरा प्रभाव ड़ाल सकता है। देर रात कुछ भी खाना हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इनसे ब्लड शुगर लेवल में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

और पढ़ें। ब्लड शुगर रोगियों के लिए बड़े काम के हैं ये 5 तरह के मसाले: Spices for Diabetes Patients

अपने स्नैक्स में किन चीजों को करें शामिल? 

जैसा की शोध से यह बात पता चल चुकी है कि स्नैक्स की क्वालिटी का हमारी ब्लड शुगर लेवल और अन्य चीजों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अपने आहार में हेल्दी स्नैक्स को ही शामिल करें जैसे: 

  • अंडे
  • नट्स
  • एवोकाडो 
  • डार्क चॉकलेट
  • भुने हुए चने
  • राइस केक 
  • सब्जियां और फल
Link between Snacking and blood sugar level
Link between Snacking and blood sugar level

अगर आप डिनर जल्दी कर लेते हैं और आपको रात को भूख लती है, तो इस दौरान अनहेल्दी स्नैक्स को लेने से बचें और कम मात्रा में इसे लें। अपनी ब्लड शुगर को सही रखने के लिए दिन में भी न्यूट्रिएंट्स युक्त स्नैक्स का ही सेवन करें।