Hina Khan shared her thoughts on physical intimacy saying It Is not necessary
Hina Khan shared her thoughts on physical intimacy saying It Is not necessary

Overview: हिना खान ने फिजिकल इंटिमेसी को लेकर शेयर किए विचार

हाल ही में यह जोड़ा अपनी शादी के बाद के खूबसूरत पलों को जीने के लिए मालदीव की वादियों में पहुंचा। यहां से हिना ने एक ऐसा वीडियो साझा किया।

Hina Khan Thoughts on Physical Intimacy: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी बॉलीवुड और टीवी जगत की उन चुनिंदा जोड़ियों में से एक है, जिन्होंने साबित किया है कि प्यार सिर्फ शुरुआती दिनों का जोश नहीं, बल्कि उम्र भर का ठहराव है। 13 सालों तक एक-दूसरे की परछाई बनकर रहने के बाद, इस कपल ने जून 2025 में अपनी मोहब्बत को शादी का नाम दिया। लेकिन शादी के बाद भी, इनके बीच का रोमांस आज भी वैसा ही ताजा है, जैसा एक दशक पहले था।

मालदीव की छुट्टियों में लव नोट

हाल ही में यह जोड़ा अपनी शादी के बाद के खूबसूरत पलों को जीने के लिए मालदीव की वादियों में पहुंचा। यहां से हिना ने एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए। हिना ने दिखाया कि कैसे उनके पति रॉकी आज भी छोटी-छोटी खुशियों के जरिए अपना प्यार जताते हैं। वीडियो में एक प्यारा सा नोट नजर आ रहा है, जिस पर रॉकी ने लिखा था, “आई लव यू कुचू।” हिना ने इस नोट को न केवल कैमरे को दिखाया, बल्कि भावुक होकर उसी कागज पर जवाब लिखा, “ILU Ro।” हिना ने बताया कि रॉकी की यही ‘लव लैंग्वेज’ है, वे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, रॉकी उनके लिए ऐसे सरप्राइज नोट्स छोड़ना कभी नहीं भूलते।

हिना और रॉकी का 13 साल का सफर

हिना ने एक लंबी पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते की गहराई को बयां किया। उन्होंने लिखा कि 13 साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी रॉकी का उन्हें चाहने का अंदाज नहीं बदला। हिना कहती हैं, “यह अहसास बहुत सुकून देने वाला होता है जब आपका जीवनसाथी आपकी मेहनत और कोशिशों को पहचानता है। हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ कम होने के बजाय और भी गहरा होता जा रहा है।”

फिजिकल इंटिमेसी और लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप पर बेबाक राय

इस पोस्ट की सबसे खास बात थी हिना खान की ईमानदारी। उन्होंने रिश्तों के उस पहलू पर बात की, जिस पर अक्सर लोग खामोश रहते हैं। हिना ने बड़े ही परिपक्व अंदाज में ‘फिजिकल इंटिमेसी’ पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वीकार किया कि जब कोई रिश्ता एक दशक से ज्यादा पुराना हो जाता है, तो कई बार काम का तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, हार्मोनल बदलाव या जिम्मेदारियों के चलते शारीरिक नजदीकी थोड़ी पीछे छूट सकती है। हिना का मानना है कि लंबे समय तक टिकने वाले रिश्तों की असली नींव ‘इमोशनल इंटिमेसी’ यानी भावनात्मक जुड़ाव होती है। उन्होंने लिखा, “रिश्ता तब चलता है जब आप बार-बार एक-दूसरे को चुनते हैं, चाहे हालात कैसे भी हों। प्यार और सम्मान का निवेश करेंगे, तभी बदले में वही मिलेगा।”

संघर्षों ने बुनी है हिना और रॉकी की दास्तां

हिना और रॉकी का रिश्ता सिर्फ सुनहरे पलों का मोहताज नहीं रहा है। हिना ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और जीवन के कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है और रॉकी हर उस मोड़ पर उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे। जून 2025 में हुई उनकी शादी उसी अटूट विश्वास का परिणाम थी। हिना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उन्होंने साथ में बहुत कुछ झेला है, बहुत दर्द सहा है, लेकिन जो चीज कभी नहीं बदली, वह है एक-दूसरे के प्रति उनका अगाध प्रेम और सम्मान।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...