क्या आप जानते हैं कि बिना मल त्याग के कितने समय तक रहा जा सकता है
How long can you go without pooping

क्या आप जानते हैं कि बिना मल त्याग के कितने समय तक रहा जा सकता है

अगर एक दिन अच्छे से पेट साफ न हो, तो पूरा दिन चिड़चिड़ापन महसूस होता है। लेकिन, अगर लम्बे समय तक किसी को यह समस्या हो, तो इससे कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जानिए बिना मल त्याग के कितने समय तक रहा जा सकता है?

How long can you go without pooping: एक हेल्दी डाइजेस्टिव ट्रैक्ट का अर्थ है शरीर से नियमित रूप से मल यानी पूप के माध्यम से हानिकारक और व्यर्थ चीजों को बाहर निकालना। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए मल त्याग का शेड्यूल अलग हो सकता है लेकिन बिलकुल भी मल त्याग न होना एक खतरे का संकेत हो सकता है। सही से और नार्मल मल त्याग न होना कब्ज कहलाता है आमतौर पर हफ्ते में तीन या इससे भी कम बार मल त्याग। आइए जानें बिना मल त्याग के कितने समय तक रहा जा सकता है? लेकिन, सबसे पहले जानें कि कितनी बार मल त्याग सामान्य है?

कितनी बार मल त्याग सामान्य माना गया है?

एक सामान्य मल त्याग का शेड्यूल हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। रेगुलर पूप का अर्थ कुछ लोगों के लिए दिन में दो बार हो सकता है या कुछ लोगों के लिए यह नॉर्मल हफ्ते में तीन बार भी हो सकता है। आप एक दिन में कितनी बार मल त्याग करते हैं, यह इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आपकी उम्र क्या है और आपकी फूड हैबिट्स कैसी हैं। इसके अलावा कुछ अन्य फैक्टर्स भी इसका कारण बन सकते हैं।

और पढ़ें। आपका स्टूल आपकी सेहत के बारे में क्या कहता है

बिना मल त्याग के कितने समय तक रहा जा सकता है?

एक सामान्य मल त्याग फ्रीक्वेंसी को एक दिन में तीन बार या हर दूसरे दिन माना जाता है। अधिकतर लोग अपने बाउल हैबिट्स में एक पैटर्न को नोटिस करते हैं। लोगों को रोजाना हर रोज एक ही समय पर पूप करने की इच्छा होती है। कब्ज को हफ्ते में तीन या इससे कम बार बाउल मूवमेंट का अनुभव करना माना गया है। अगर आपको यह समस्या है तो इसका उपचार जरूरी है। अन्यथा मल फिर से इंटेस्टाइनल सिस्टम में वापस चला जाता है जिससे पूप हार्ड हो जाता और इससे हम बीमार हो सकते हैं।

हर व्यक्ति के लिए मल त्याग का समय और फ्रीक्वेंसी हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। यह सब हमारी डाइट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ के विभिन्न स्टेट्स और विभिन्न लाइफस्टाइल फैक्टर्स पर निर्भर करता है। अगर आप पूरे हफ्ते तक मल त्याग नहीं करते हैं और आप सही से खाना खा रहे हैं तो आपको  इस बारे में सोचना चाहिए कि आप क्यों सही से मल त्याग नहीं कर पा रहे हैं। कई बार बाउल या इंटेस्टाइनल में समस्या की वजह से स्टूल पास नहीं हो पाता है। ऐसे में मेडिकल हेल्प की जरूरत हो सकती है। उन दिनों पर फोकस करने के बजाय जब आपने मल त्याग नहीं किया है, उन लक्षणों पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय तक मल त्याग न करने के साथ नजर आते हैं। यह लक्षण इस प्रकार हैं:

  • मल त्याग की इच्छा होना, लेकिन मल त्याग न हो पाना
  • ब्लोटिंग
  • जी मिचलाना
  • गैस पास न कर पाना
  • पेट में दर्द 
  • उलटी आना

अगर आपको कई दिनों तक मल त्याग नहीं हो पाया है और आपको यह लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

 pooping
How long can you go without pooping

इस समस्या से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए?

सही से मल त्याग न कर पाना या कब्ज स्ट्रेस, डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का कारण हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए निम्नलिखित चीजों को ध्यान रखना चाहिए: 

  • दिन में आठ या इससे अधिक गिलास पानी पीएं।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • डेयरी उत्पादों का कम सेवन करें।
  • अधिक से अधिक फाइबर युक्त फूड का सेवन करना।
  • जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, एल्कोहॉल आदि का सेवन करने से बचें।
Healthy habits for right bowel movement
Healthy habits for right bowel movement

मल त्याग एक नेचुरल फंक्शन है। जिसे खानपान या लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, बिना मल त्याग के रहने का कोई सही समय नहीं है। लेकिन, अगर किसी को यह समस्या एक हफ्ते से अधिक समय तक रहती है तो इसके लिए मेडिकल हेल्प लेने की जरूरी है।