Shirataki rice benefits for woman
Shirataki rice benefits for woman

Overview:

शिराताकी राइस में बहुत कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे आप चावल और नूडल्स दोनों तरीके से खा सकते हैं। वेट लॉस और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह बेस्ट माने जाते हैं।

Shirataki Rice for Woman: चावल आपकी कमजोरी हैं। और आप इसका कोई चमत्कारी विकल्प खोज रहे हैं तो शिराताकी राइस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन चावलों को खाने के ढेर सारे फायदे हैं। आप टेंशन फ्री होकर इन्हें डायबिटीज और डाइटिंग के दौरान खा सकते हैं। यह ​आपकी फिटनेस जर्नी के लिए शानदार साथी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

शक्तिशाली प्रीबायोटिक है इसमें

Shirataki Rice for Woman-शिराताकी राइस में बहुत कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं।
Shirataki rice is very low in calories and carbohydrates.

शिराताकी राइस में बहुत कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे आप चावल और नूडल्स दोनों तरीके से खा सकते हैं। वेट लॉस और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह बेस्ट माने जाते हैं। इस चावल में ग्लूकोमैनन नामक फाइबर होता है। इसलिए ये आपके पेट को बहुत जल्दी भर देते हैं। इसी के साथ ग्लूकोमैनन एक प्रीबायोटिक के रूप में भी काम करता है। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया पनपते हैं और पाचन बेहतर होता है।

वेट लॉस के लिए बेस्ट

अगर आप चावल खाते हुए वजन कम करना चाहते हैं तो शिराताकी राइस बेस्ट हैं। क्योंकि 100 ग्राम सफेद चावल में जहां 130 कैलोरी होती है। वहीं इतनी ही मात्रा के शिराताकी चावल में केवल 10 कैलोरी होती हैं। वहीं कार्बोहाइड्रेट 1 ग्राम से भी कम होता है। सबसे खास बात है कि इसमें फैट और शुगर दोनों ही 0 होते हैं। वहीं फाइबर करीब 4 ग्राम होता है।

डायबिटीज होती है मैनेज

शिराताकी राइस में सॉल्युबल फाइबर होता है।
Shirataki rice contains soluble fiber.

शिराताकी राइस में सॉल्युबल फाइबर होता है। इससे कार्बोहाइड्रेट का अवशोषण कम होता है। ऐसे में ये डायबिटीज और प्रीडायबिटीज वाले लोगों को ब्लड शुगर स्पाइक्स से बचाने में मददगार होते हैं। कुछ अध्ययन बताते हैं कि ग्लूकोमैनन फाइबर डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल करता है दूर

अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो शिराताकी राइस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ग्लूकोमैनन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है।

बेहतर होता है पाचन तंत्र

शिराताकी राइस पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। ये बहुत ही आसानी से पच जाते हैं। अगर आप कब्ज और बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं तो शिराताकी राइस का सेवन आपको करना चाहिए। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। ये आपके लिए एक शानदार प्रीबायोटिक है, जो आंतों के लिए अच्छा रहता है। ये चावल ग्लूटेन फ्री होते हैं। ऐसे में जिन लोगों को अनाज से एलर्जी होती है, वो भी इसे खा सकते हैं।

खास तरीके से पकाएं शिराताकी चावल

वैसे तो शिराताकी चावल पकाना आसान है। लेकिन इसके बेहतर स्वाद के लिए कुछ टिप्स फॉलो करनी चाहिए। इस चावल में एक नेचुरल गंध होती है। इसलिए बनाने से पहले इसे करीब 3 मिनट ठंडे पानी से वॉश करें। इससे गंध कुछ हद तक कम होती है। इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट के लिए ढक्कन खोलकर उबालें। कोशिश करें कि इन चावलों को आप नॉन स्टिक पैन में मध्यम आंच पर ही पकाएं। जब चावल पूरी तरीके से पक जाएं तब इन्हें अपनी पसंद की साइड डिश के साथ खाएं। इन दिनों मार्केट में शिराताकी राइस नूडल्स भी मिलते हैं। इन्हें आप आसानी से इंस्टेंट बनाकर खा सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...