बात जब खान-पान की होती है तो उसमें कोई भी किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता। हर कोई अपने आहार में बेस्ट से बेस्ट चीजें शामिल करना चाहता है। देश में आधी से ज्यादा आबादी चावल खाना पसंद करती है। जहां बाजार में खाद्य सामग्रियों की ढेर बड़े आराम से मिल जाएगी वहीं, चावल की वैरायटी की भी कोई कमी नहीं है। चावल खाने के शौकीनों ने इसकी कई वैरायटी खाई और सुनी होगी। लेकिन जब चुनाव की बात होती है तो इसमें कन्फ्यूजन भी होना जायज है। कोइन सी वैरायटी बेस्ट है और कौन सी वैरायटी का चुनाव सही है ये जानकारी हर किसी को नहीं होती। तो आज हम आपको अपने इस खास लेख के जरिये चावल की ऐसी वैरायटी और ब्रांड्स के बारे में बताएंगे, जो साल 2021 में सुपर डुपर हिट होने वाले हैं। तो चलिए फिर जानते हैं।
1. ब्राउन राइस– सफ़ेद चावल के बदले भूरे यानि की ब्राउन चावल को एक सम्पूर्ण अनाज माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है। अगर आप ब्राउन राइस खरीदना चाहते हैं तो लुंडबर्ग फैमली फार्म्स आर्गेनिक लॉन्ग ग्रेन ब्राउन राइस अच्छा विकल्प है।
2. वाइट राइस– हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वाइट राइस को ब्राउन राइस से ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है। शायद इसीलिए दुनियाभर में वाइट यानि की सफ़ेद चावल खाना पसंद किया जाता है। अगर आप वाइट राइस खरीदना चाहते हैं राइससेलेट्स ऑर्गेनिक वाइट टेक्समाटी अच्छा विकल्प है।
3. बासमती राइस– बासमती राइस को किचन का राजा कहा जाता है। अपनी अनूठी महक और स्वाद के लिए आमतौर पर भारतीय और दक्षिण के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। अगर सही बास्प्ती राइस खरीदना चाहते हैं तो प्राइड ऑफ इंडिया एक्स्ट्रा लॉन्ग ब्राउन बासमती राइस ही सबसे बेहतर है। ये जितना पुराना होता है, उतना ही स्वादिष्ट होता है।
4. जैस्मिन राइस– बासमती की तरह जैस्मिन राइस के दाने भी लंबे हैं। बासमती की तुलना में ये चावल कम चिपचिपा होता है। अपने स्वाद और महक की मजबूत पकड़ के कारण ये जाना जाता है। इस्तेमाल के लिए लुंडबर्ग फैमिली फार्म्स आर्गेनिक कैलिफ़ोर्निया ब्राउन जैस्मिन राइस का ही चुनाव करें।
5. वाइल्ड राइस– सुनने में अजीब से नाम का ये राइस दिखने और खाने में अलग होते हैं। ये पानी की घास के बीज होते हैं। जो चार तरह के होते हैं। ये दिखने में गहरे रंग और खाने में मिट्टी के स्वाद जैसे होते हैं। बावजूद इसके इसे एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है। ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। आप इसे खरीदने के लिए नार्थ बे ट्रेंडिंग कंपनी मिनेसोता ग्रोन वाइल्ड राइस चुनिए।
6. ब्लैक राइस– ब्लैक राइस को बैंगनी चावल के रूप में भी जाना जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। ब्राउन राइस के मुकाबले ब्लैक राइस में प्रोटीन ज्यादा होता है। पकाने में रोटी की महक से भरा ये चावल किसी भी तरह के व्यंजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो थ्रिव मार्किट आर्गेनिक ब्लैक राइस का ही चुनाव करें।
7. रेड राइस– ब्लैक राइस की तरह ही रेड राइस में नेचुरल लाल रंग होता है। इसे फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इस राइस की पैदावार थाईलैंड में ज्यादा होती है। इसमें लोटस फूड्स आर्गेनिक रेड राइस का ब्रांड सबसे बेहतर है।
8. स्प्राउटेड ब्राउन राइस– स्प्राउटेड यानि की अंकुरित खाद्य पदार्थ हमारे लिए फायदेमंद होता है। स्प्राउटेड ब्राउन राइस खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। ये ग्लूटेन-फ्री होता है। ये ब्राउन राइस की तुलना में थोड़ा मुलायम और मीठा सा होता है। आप इस खरीदने के लिए प्लानेट राइस स्प्राउटेड ब्राउन राइस का चयन कर सकते हैं।
आप चावल खरीदते समय हमारे बताये हुए ब्रांड के साथ जा सकते हैं। जिसमें अच्छी गुणवत्ता के साथ बिना मिलावट का विकल्प आपको मिलता है। साथ ही आप इस बात का ख्याल भी रखें की अगर आप चावल का चुनाव कर रहे हैं तो उसके बनावट और उसकी महक के साथ उसके उत्पादक पर भी ध्यान दें। ताकि आप अपने लिए अच्छा विकल्प चुन सकें।
यह भी पढ़ें-
क्या है अंग दान यानी आर्गन डोनेशन विल
