Pregnancy After Miscarriage: अगर किसी महिला का किसी वजह से गर्भपात हुआ है, या किसी समस्या के चलते गर्भपात करवाना पड़ा हो तो कई महिलाएं अगली प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन में रहती हैं। काफी महिलाएं हैं जो गर्भपात के बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं, लेकिन
गर्भपात का डर उनके मन से नहीं निकल पाता। हालांकि हर महिला में गर्भावस्था और उनके शरीर की संरचना बिलकुल अलग-अलग होती है।
कुछ महिलाएं गर्भपात के बाद जल्दी गर्भवती हो जाती हैं, तो कुछ को काफी समय लगता है। ये आपकी हेल्थ पर भी निर्भर करता है। क्योंकि गर्भपात से उबर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। आपको इसके लिए डॉक्टर की सलाह की भी जरूरत पड़ सकती है। गर्भपात के बाद गर्भवती होने के लिए आपको कौन सी सावधानी बरतने की जरूरत है, इस बारे में जानकारी होनी बेहद जरूरी है।
कितनी जल्दी हो सकती हैं गर्भवती

अगर किसी महिला का एक या दो बार गर्भपात हुआ है तो, उसके तुरंत बाद ही आप प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो सकती हैं। आप इस बात का ख्याल रखें कि, आप जब तक इसके लिए तैयार ना हों, और जब तक डॉक्टर से इसके लिए सलाह ना लें, तब तक खुद को गर्भवती होने से रोकें। आमतौर पर गर्भवती होने के लिए गर्भपात के कम से कम दो से तीन महीने का इंतजार किया जाना चाहिए।
गर्भपात के बाद जांच भी जरूरी

गर्भपात के बाद प्रेगनेंसी के लिए डॉक्टर कुछ प्रभावी जांच की सलाह देते हैं। वो जांचे क्या हैं, इसके बारे में भी आपको जान लेना चाहिए।
हारमोन टेस्ट
हार्मोनल जांच के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करें। अगर आपके अंदर हार्मोन असंतुलित हैं, तो वो इसका उचित इलाज करेंगे ताकि गर्भपात ना हो।
ब्लड टेस्ट
कई तरह की खराब स्थितियों से बचने के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह दी जाती है। अगर थायराइड या खून से संबंधित किसी तरह की परेशानी सामने आ रही है तो उसका इलाज किया जाता है।
यूट्रस टेस्ट
डॉक्टर गर्भावस्था से पहले डॉक्टर यूट्रस टेस्ट की सलाह दे सकता है। इसके अंदर प्रजनन अंगों की जांच की जाती है। अगर कोई समस्या है तो, इसका निदान किया जाता है।
लगातार हो रहे गर्भपात के खतरे
शोध के मुताबिक हर पांच में से एक महिला को तीन से पांच महीने के बीच गर्भपात का खतरा रहता है। लेकिन इसके बाद ज्यादातर महिलाएं एक सफल गर्भधारण का अनुभव करती हैं। जिसमें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं होता।
गर्भावस्था में कैसे हो सुधार

ये किस वजह से हो रहा है, इस बारे में ज्यादातर महिलाएं नहीं जान पातीं। ठीक इसी तरह इसको रोकने के लिए भी कोई खास तरीका नहीं होता। लेकिन आप कुछ टिप्स की मदद से pregnancy को ठीक रख सकती हैं।
- ऐसा आहार लें जिसमें विटामिन और फोलिक एसिड भरपूर हो।
- इसके बाद गर्भावस्था के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरुर मानें।
- किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
- अगर वजन ज्यादा है तो, इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें।
इंफेक्शन से बचाव जरूरी

कभी-कभी इसका कारण इंफेक्शन भी होते हैं। जिनके बारे में महिलाओं को पता भी नहीं चल पाता। अब इससे बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में भी जान लेना चाहिए।
- कच्चे या आधे पके हुए मांस का सेवन ना करें।
- कुछ तरह की मछलियां जिनका सेवन करने से बचना चाहिए।
- कैफीन का सेवन बिलकुल भी न करें।
- गर्भवस्था के दौरान नियमित रूप से योगा करें।
कैसे करें गर्भावस्था की तैयारी

इसके बाद गर्भावस्था के लिए जरूरी टीकाकरण जरुर करवाना चाहिए। आप इसके बाद तब तक इन्तजार करें, जब तक शारीरिक और मानसिक रूप से आप ठीक ना हो जाएं। साथ ही शरीर का टेस्ट भी करवाएं। जिससे हार्मोन्स, थायराइड, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर का सही स्तर भी पता चल सके।
इसके बाद गर्भावस्था के लिए महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार करने की जरूरत है। इसके अलावा आप अगर गर्भ को धारण करना चाहती हैं, तो हमारी बताई हुई ये सारी टिप्स का ख्याल भी जरुर रखें। साथ ही किसी जानकार या विशेषज्ञ से भी समय-समय पर सलाह लेती रहें।