तो दूसरी तिमाही की शुरूआत आ ही गई। यह अधिकतर गर्भवती महिलाओं के लिए काफी आरामदायक रहती है। इसके साथ ही शरीर में कुछ बदलाव आते हैं। गर्भावस्था के तकलीफदेह लक्षण काफी हद तक घट जाते हैं। खाने-पीने की वस्तुओं में फिर से स्वाद आने लगता है। ऊर्जा का स्तर पहले से काफी बढ़ जाता है वक्षस्थलों की संवेदनशीलता भी कुछ घट जाती है। इन्हीं दिनों आपके गर्भ का उभार भी दिखने लगता है।

इस माह आपके शिशु का विकास

14 वां सप्ताह :- इस सप्ताह में भ्रूणों की विकास दर अलग-अलग होती है। इस दर के अलावा सभी शिशुओं के विकास का पथ एक ही होता है। इस माह तक आपका शिशु बंद मुट्ठी के आकार जितना था, अब वह काफी हद तक सीधी अवस्था में आ रहा है। गर्दन पहले से लंबी हो रही है और सिर सीधा हो रहा है। शायद छोटे से सिर पर हल्के बाल उगने भी शुरू हो गए हैं। शरीर के बालों के साथ-साथ भौंहों के बाल भी उगने लगे हैं। बालों की यह परत उसे गर्माहट देगी। शरीर में वसा जमा होगी तो बालों की परत घट जाएगी। जल्दी पैदा होने वाले कुछ शिशुओं में बालों की अस्थायी परत देखी जा सकती है।

15 वां सप्ताह :- इस सप्ताह शिशु का नाप 4 1/2” तथा वजन 2 से 3 औंस होगा। वह एक छोटे संतरे जितना है। उसके कान सही जगह पर आ गए हैं। आंखें भी सिर के कोनों से घूमकर चेहरे पर आ गई हैं। वह अपने पाँव की अंगुलियाँ हिला सकता है। अपना अंगूठा चूस सकता है। वह बड़ी आसानी से सांस ले व छोड़ सकता है,हालांकि आप उसकी हलचल महसूस नहीं कर पातीं लेकिन वह बड़े मजे से हाथ-पैर चलाता है।

16 वां सप्ताह :- अब उसका वजन 3 से 5 औंस और लंबाई 4 से 5” होगी। उसकी मांसपेशियाँ पहले से मजबूत हो रही हैं। उसका चेहरा सुंदर होता जा रहा है।आंखें काम करने लगी हैं। हालांकि पलकें अभी बंद हैं। वह स्पर्श के लिए भी संवेदनशील हो रहा है। आप पेट का उभार छूती हैं तो उसे इस छुअन का एहसास होता है। आप उसकी हलचल को पहचान नहीं पातीं।

17 वां सप्ताह :- अब शिशु आपकी हथेली जितना हो गया है। उसका वजन 5 औंस से ज्यादा और ऊंचाई 5” के करीब है। उसकी पारदर्शी त्वचा है और शरीर की वसा बनने लगी है। उसने इन दिनों चूसने और निगलने की कला सीख ली है क्योंकि दुनिया में आते ही उसे पेट भरने के लिए सबसे पहले यही काम करना होगा। अब उसकी हृदय गति भी नियमित हो गई है।

ये भी पढ़ें – 

पहला महीना – लगभग 1 से 4 सप्ताह में शिशु का विकास

दूसरा महीना- लगभग 5 से 8 सप्ताह में शिशु का विकास

तीसरा महीना- लगभग 9 से 13 सप्ताह में शिशु का विकास  

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।