हमेशा की तरह याद रखें कि हर महिला और गर्भावस्था अपने-आप में अलग होती है। आप इनमें से सभी लक्षण महसूस करती हैं या फिर कोई एक-दो महसूस कर सकती हैं। कुछ पिछले माह से चले आ रहे होंगे और कुछ इस माह से शुरू होंगे। कुछ लक्षणों का तो पता तक नहीं चलेगा क्योंकि आप उनकी आदी हो गई हैं। आपके कुछ कम गर्भावस्था लक्षण भी हो सकते हैं। इस माह आप निम्नलिखित लक्षण महसूस कर सकती हैं।
- शारीरिक
- थकान
- बार-बार मूत्र के लिए जाने में कमी
- उबकाई व उल्टी आना बंद होना या कम होना। कुछ महिलाओं के लिए मॉर्निंग सिकनेस जारी रहेगी।
- कब्ज
- छाती में जलन, अपच, अफारा, पेट फूलना
- वक्षस्थल का आकार बढ़ना लेकिन कोमलता में कमी
- कभी-कभी सिर में दर्द होना
- कभी-कभी बेहोशी या सिर चकराना
- नाक बंद होना व कभी-कभी नाक से खून आना, कान में गंदगी
- ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना
- भूख बढ़ना
- टखनों व पैरों या फिर हाथों-पैरों में सूजन
- टाँगों की वैरीकोज़ वेन्स। हेमरॉयडस
- योनि स्राव में हल्की बढ़त
- माह के अंत में भ्रूण की गतिविधि बढ़ना (इतनी जल्दी नहीं…)
भावनात्मक
- मूड में उतार-चढ़ाव, बेचैनी, चिड़चिड़ापन,अचानक रोने को मन करना
- गर्भवती दिखने की उत्सुकता
- किसी भी तरह के कपड़े फिट न आने की कुंठा, क्योंकि अभी आप गर्भावस्था के विशेष कपड़ों के लायक भी नहीं हैं।
- अपनी तबीयत सही न होने का एहसास,भूलने व एकाग्रता में कमी
एक नजर
आपका छोटे खरबूजे के आकार का गर्भाशय इस माह पेल्विक के केविटी से बाहर आ जायगा. आप नाभि के 2″ नीचे इसके टांग को महसूस कर पता लगा सकती हैं. डॉक्टर की मदद से ही पता लगा पाएंगी. इन दिनों आपके कपड़े तंग होने लगेंगे।
ये भी पढ़ें –
दूसरा महीना- लगभग 5 से 8 सप्ताह में शिशु का विकास
तीसरा महीना- लगभग 9 से 13 सप्ताह में शिशु का विकास
चौथा महीना – लगभग 14 से 17 सप्ताह में शिशु का विकास
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
