सम्राटों और उनकी विषमताएं…रसोईयों और उनके रहस्य। वाकई शेफ रनवीर बरार खुद को थोड़ा शाही महसूस कर रहे हैं। इस बार एपिक चैनल के पापुलर फूड शो राजा रसोई और अंदाज़ अनोखा में रनवीर पेश करेंगे  शाही ज़ायका। इस बार उनकी रसोई में पकेगा परदे वाली सिकंदरी रान के साथ मुगलई मुर्गमुसल्लम । परदे वाली सिकंदरी रान की भी अपनी ज़ायकेदार कहानी है ये रेसिपी लगभग 2300 साल पुरानी है और माना जाता है कि ये राजा अलेक्जेंडर की दावत का एक अहम हिस्सा रहा है। मुर्ग मुसल्लम को अच्छी तरह मैरीनेट करके इसमें बढिया खूशबूदार सामग्री की फिलिंग इसे और भी रॉयल बनाती है। वैसे भी रनवीर भी कहते हैं कि कोई भी शाही दस्तरख्वान  मुकम्मल नहीं होता जब तक उसमें मुसल्लम ना आए। रनवीर ये शाही जायका मनु भाई के साथ शेयर करते नज़र आएंगे। और पता चलता है कि असल में कैसे भोजन शाही बनता है। एपिक चैनल में राजा रसोई और अंदाज़ अनोखा का इस बार का शो है रॉयल इन्डल्जन्स जो  8 सितंबर शुक्रवार यानी आज राज 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। तो आप भी बने इस शाही दस्तरख्वान का हिस्सा।

रनवीर बरार की रेसिपीज और उनके ज़ायके की बात के लिए पढ़ें-

मेरी नज़र में दिल्ली का ज़ायका

मोदीजी को खाना खिलाने की तमन्ना है

शेफ रनवीर बरार से बनाना सीखें करीड टोफू स्टीक