हर बार की तरह इस बार शेफ रनवीर बरार अपने फेमस शो राजा रसोई और अंदाज़ अनोखा में एक और अनोखे स्वाद से आपको रुबरु करवाएंगे। ये टेस्ट होगा फ्रेंच। इस बार क्रिसमस स्पेशल शो में वो बूजाबेस बनाते नज़र आएंगे। यह फ्रेंच सूप है। हालांकि ये एक भारतीय ज़ायका है लेकिन इसे फ्रेंच टेक्नीक से तैयार किया गया है। इसमें टोकी मछली,केलामी,रेेड स्नैपर,मसेल और कुछ शेरी वाईन भी शामिल है। सूप के साथ फ्रेंच ब्रेड विद रुले रेसिपी भी है। रनवीर बरार सी फूड में चा गियो बनाते नज़र आएंगे। चा जियो एक ऐसा टी स्नैक्स है जो पांडिचेरी में वियतनामी व्यापारियों के साथ आया था। शेफ रनवीर एक क्विक डिप भी तैयार करेगें। पेश पर रनवीर की ये रेसिपी छा जियो

 

छा जियो रेसिपी

सामग्री-

  • वर्सिमिली
  • गाजर
  • स्नैपर (कटा)
  • प्रॉन (कटा)
  • फिश सॉस
  • ताजे लाल मिर्च
  • केकड़ा (कटा)
  • स्प्रिंग ऑनियन
  • धनिया
  • राइस पेपर रोल
  • अंडा
  • तेल।

डिप के लिए लिए

  • लहसन
  • धनिया
  • तुलसी
  • लाल मिर्च
  • हनी
  • नींबू का रस
  • चिली फ्लैक्स

विधि-

1-सबसे पहले वर्सिमिली को पानी में भिगोएं। फिर इसे अलग कर लें। अब कटा गाजर और भिगोई हुइ वर्सिमिली को एक कटोरी में लें।

2- अब इसमें मछली,केकड़े का पीस और प्रॉन डालें फिर इसमें मछली सॉस डालकर ताज़ा लाल मिर्च,स्प्रिंग ऑनियन और धनिया मिक्स कर अच्छी तरह चलाएं।

3- अब राइस पेपर रोल को ठंडे पानी में भिगोएं और जब इसकी कंसिस्टेंसी ठीक हो जाए तो बाहर निकाल लें। इसमें अंडे और फिश सॉस डालें। अब तैयार राइस पेपर,अंडे के कोट के साथ रोल करके प्लेट में पानी के साथ रखें। रोल को आधा पका लें। और फिर अच्छे कलर के लिए दोबारा अच्छी तरह फ्राई करें।

डिप के लिए

  • कटा लहसन
  • धनिया
  • तुलसी
  • लाल मिर्च
  • शहद
  • फिश सॉस 

विधि- इन सबको एक साथ डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसमें लेमन जूस और चिली फ्लैक्स डालें।

रनवीर बरार की रेसिपीज और उनके ज़ायके की बात के लिए पढ़ें-

मेरी नज़र में दिल्ली का ज़ायका

मोदीजी को खाना खिलाने की तमन्ना है

शेफ रनवीर बरार से बनाना सीखें करीड टोफू स्टीक