आराम करें:- जितना संभव हो सके, आराम करें। हालांकि आप आराम तो करती ही होंगी लेकिन जिस गर्भवती मां को पहले छोटे-छोटे पांच बच्चों की देखभाल भी करनी हो, उसके लिए आराम और भी जरूरी हो जाता है।
मदद लें:- आपको अपने कामों के लिए मदद लेनी होगी। सबसे पहले तो अपने पतिदेव से मदद मांगें। अपने बड़े बच्चों को स्वयं काम करने की आदत डालें। उन्हें उनकी आयु के हिसाब से काम सौंपें। अगर अपने कुछ काम,घर के किसी दूसरे सदस्य से करवा सकें तो और भी बेहतर होगा।
आहार :- अक्सर छोटे बच्चों की माएं सबका पेट भरने के चक्कर में अपने खाने-पीने पर ध्यान नहीं देती। यदि सही समय पर खाना नहीं खाएंगी या जंकफूड से काम चलाना चाहेंगी तो आपकी ऊर्जा का स्तर घट सकता है। खाने के लिए पूरा समय निकालें। स्वस्थ खान-पान की आदतें कारगर हो सकती हैं।
वजन :- अपने वजन पर ध्यान दें। आमतौर पर कई बार गर्भवती होने वाली महिलाओं का वजन थोड़ा अधिक ही होता है अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो डॉक्टर की राय के हिसाब से वजन को विभाजित करें। साथ ही यह ध्यान भी दें कि जरूरत से ज्यादा वजन भी न घट जाए।
ये भी पढ़ें
गर्भावस्था के दौरान एस टी डी का प्रभाव
विट्रो फर्टिलाइजेशन के माध्यम से गर्भावस्था कितनी अलग?
डॉक्टर से कुछ ना छुपाएं, सब कुछ बताएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
