Period Gas and Constipation Relief
Period Gas and Constipation Relief

Summary: पीरियड्स में ब्लोटिंग और गैस बढ़ाते हैं चिड़चिड़ापन, इन हैक्स की ले मदद

फाइबर से भरपूर आहार लें, फल, सब्जियाँ, दालें और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ कब्ज की समस्या से जल्द राहत देते हैं।

Period Gas and Constipation Relief: पीरियड्स के समय गैस और कब्ज की समस्या महिलाओं के बीच एक आम समस्या बन चुकी है। इस समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। इसी कारण गैस, सूजन और कब्ज की समस्या होने लगती है। समय रहते अगर सही खानपान और जीवनशैली अपनाई जाए तो ये शरीर को आराम और राहत देने में मदद करती हैं। एक बात का ख्याल रखें कि हर महिला का शरीर अलग होता है, और किसी एक उपाय से सभी परेशानी ठीक नहीं हो सकती। अगर फिर भी समस्या बनी रहे, तो

डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

पीरियड्स के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया भी सामान्य रहती है।

फाइबर से भरपूर आहार लें, फल, सब्जियाँ, दालें और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ कब्ज की समस्या से जल्द राहत देते हैं। ये आहार पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को साफ़ रखने में मदद करते हैं।

अदरक में सूजन और गैस की समस्या को कम करने के चमत्कारी गुण होते हैं। आप अदरक का सेवन चाय में डालकर या इसे हल्का भून कर आधा इंच लिया जा सकता है कच्चा खाकर कर सकते हैं।

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण होते हैं। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर पिएं, यह गैस और सूजन को कम करने में मदद करेगा।

दही, किम्ची, और अचार में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन्हें नियमित रूप से खाएं और कब्ज की समस्या से राहत पाएं।

अगर आप भी तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड खाने की शौक़ीन हैं तो ये जानना बहुत जरुरी है की इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और गैस के साथ साथ पेट और आँतों में सूजन की समस्या हो सकती है।

अधिक मात्रा में नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खाने में नमक कम इस्तेमाल करें।

पेपरमिंट, कैमोमाइल या सौंफ की चाय, या किसी भी तरह की हर्बल चाय पाचन को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ साथ गैस और सूजन को कम करती है।

हल्का व्यायाम, जैसे वॉकिंग या योगा ,पीरियड्स के समय पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है।

चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है और कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है।

गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। यह कब्ज को कम करता है।

तनाव भी पाचन क्रिया को काफी प्रभावित करता है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम की विधि आजमाएं ।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...