moisturizer mistakes you must avoid
moisturizer mistakes you must avoid

Overview: मॉइश्चराइजर लगाते समय की जाने वाली गलतियां

अगर आप मॉइश्चराइजर लगाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां करती हैं तो इससे आपकी स्किन डल व बेजान नजर आ सकती है।

Moisturizer Mistakes: स्किन की बेसिक केयर में हम सभी मॉइश्चराइजर को जरूर शामिल करती हैं। स्किन को क्लीन और टोनिंग करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उसकी नमी को लॉक किया जा सके। इससे कुछ ही दिनों में स्किन अधिक सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आने लगती हैं। लेकिन अगर आपके साथ ऐसा नहीं होता है तो निराश होना लाजमी है। कई बार हम ब्रांड्स के महंगे मॉइश्चराइजर का लगातार इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी उसका कोई असर स्किन पर नजर नहीं आता है या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन डल व बेजान नजर आती है। हो सकता है कि ऐसा आपके गलत तरह से मॉइश्चराइजर अप्लाई करने की वजह से हो रहा हो।

जी हां, कभी-कभी बात प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि उसे लगाने के तरीके की होती है। अगर मॉइश्चराइजर को गलत टाइम पर लगाया जाता है या फिर गलत तरीके से लगाया जाता है तो इससे स्किन बेजान नजर आने लगती है। मॉइश्चराइजर का काम हाइड्रेशन लॉक करना होता है, यह स्किन को दम घोंटने जैसा नहीं महसूस होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हुए की जाने वाली कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को डल बना सकती हैं-

using moisturizer on dry skin
moisturizer

आप मॉइश्चराइजर को किस समय लगाती हैं, यह बहुत अधिक मायने रखता है। कई बार ऐसा होता है कि हम स्किन में रूखापन महसूस होने पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं या फिर चेहरा धोकर उसे पूरी तरह सुखा देती हैं और फिर मॉइश्चराइजर लगाते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जब स्किन पूरी तरह सूख जाती है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं और ऐसे में मॉइश्चराइजर अंदर तक नहीं जा पाता। ऊपर बस एक हैवी सी लेयर रह जाती है, पर स्किन अंदर से डिहाइड्रेटेड बनी रहती है। इसलिए, हमेशा चेहरा धोने के तुरंत बाद हल्की-सी गीली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। 

कई बार हम स्किन में कम समय में बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए जरूरत से ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाती हैं। जबकि यही एक बहुत बड़ी गलती होती है। बहुत ज्यादा मॉइश्चराइजर पोर्स बंद कर देता है, जिससे स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। इसलिए, हमेशा मटर के दाने जितना मॉइश्चराइजर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

avoid skin care type and using wrong moisturizer
avoid skin care type and using wrong moisturizer

मार्केट में कई तरह के मॉइश्चराइजर मिलते हैं और हम बिना सोचे-समझे किसी का भी इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि हर क्रीम हर किसी की स्किन के लिए नहीं होती। इसलिए, हमेशा पहले अपनी स्किन टाइप का ख्याल रखें और फिर उसके अनुसार ही मॉइश्चराइजर लगाएं।  मसलन, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप ऑयल-फ्री व जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। वहीं, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में क्रीमी फॉर्मूला चुनें। ठीक इसी तरह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए हल्का व हाइड्रेटिंग लोशन इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।

आज के समय में मार्केट में अल्कोहल या फ्रेगरेंस बेस्ड मॉइश्चराइजर मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से स्किन को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। दरअसल, अल्कोहल स्किन की अंदरूनी नमी खींच लेता है, जिससे धीरे-धीरे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए हमेशा मॉइश्चराइजर खरीदने से पहले उसके लेबल को जरूर पढ़ें। साथ ही, ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें हायलूरोनिक एसिड, सिरेमाइड्स या नायसिनामाइड हो।

do not use Moisturizer in the night
do not use Moisturizer in the night

अमूमन हम सुबह के समय तो स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करती हैं, लेकिन रात के समय इसे अप्लाई करना भूल जाती हैं। जबकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। रात में मॉइश्चराइजर स्किप करने से आपकी स्किन को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में बिना नाइट क्रीम के वो ठीक से रिकवर नहीं कर पाती, जिससे सुबह चेहरा थका-थका दिखता है। कोशिश करें कि आप रात में ऐलोवेरा, विटामिन ई या पेप्टाइड्स बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

जब भी आप मॉइश्चराइजर चुनती हैं तो हमेशा उसे स्किन टाइप के साथ-साथ मौसम का भी ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, स्किन की जरूरत मौसम के साथ बदलती है, लेकिन अगर हम वही पुराने प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन को कोई लाभ नहीं मिलता। मसलन, सर्दियों में जेल मॉइश्चराइज़र बहुत हल्का होता है और स्किन को लाभ नहीं पहुंचाता। इसी तरह, गर्मियों में हैवी क्रीम से स्किन चिपचिपी और डल लगने लगती है। इसलिए मौसम के अनुसार अपने मॉइश्चराइजर को भी बदलें और अपनी स्किन का सही तरह से ख्याल रखें। 

being rude while using moisturizer
moisturizer

कई बार हम प्रोडक्ट्स लगाते समय स्किन के साथ काफी हार्श हो जाते हैं, जिससे उसे काफी नुकसान होता है। मसलन, अगर जल्दी में मॉइश्चराइज़र को ज़ोर-ज़ोर से रगड़कर अप्लाई किया जाए तो इससे स्किन बैरियर डैमेज होता है और रेडनेस आ जाती है। इसलिए, स्किन के साथ थोड़ा जेंटल रहें। अपनी हथेलियों में क्रीम को लें और ऊपर की दिशा में हल्के सर्कुलर मूवमेंट में लगाएं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...