makeup
makeup

Overview: इन स्किनकेयर ब्लंडर्स से स्मूद नहीं दिखता मेकअप

अगर आपका मेकअप स्मूद लुक नहीं दे रहा है तो इसके पीछे आपकी स्किन केयर से जुड़ी गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं।

Skin Care Blunders: अपनी नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाने के लिए हम सभी मेकअप करना पसंद करती हैं। मेकअप की मदद से अलग-अलग लुक क्रिएट करना भी काफी आसान होता है। लेकिन अगर आप महंगे व ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट्स और ब्रश इस्तेमाल करने के बाद भी आपका मेकअप स्मूद नहीं दिखता तो ऐसे में आपका निराश होना लाजमी है। जब मेकअप स्मूद लुक नहीं देता तो इससे पूरा चेहरा अजीब लगने लगता है। 

इस प्रोब्लम को सॉल्व करने के लिए अक्सर हम अपने मेकअप प्रोडक्ट्स को बार-बार बदलती हैं, जबकि यह इसका सॉल्यूशन नहीं है। दरअसल, अब आपको अपने स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देने की जरूरत है। जब आप अपने स्किन केयर रूटीन पर सही तरह से ध्यान नहीं देती हैं तो इससे मेकअप लुक भी स्मूद नजर नहीं आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्किन केयर ब्लंडर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपका पूरा मेकअप गेम बिगाड़ देती हैं-

face wash
face wash

मेकअप करने से पहले चेहरे को सही तरह से क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी स्किन पर गंदगी, धूल, ऑयल आदि जमा होगा तो ऐसे में आपका मेकअप कभी स्मूद नजर नहीं आएगा। हो सकता है कि फाउंडेशन उस गंदगी के ऊपर बैठ जाए और फिर स्किन अनइवन नजर आती है। इसलिए, यह सुनिश्चित करें कि आप मेकअप से पहले डबल क्लींजिंग करें। सबसे पहले मिसेलर वॉटर या क्लींजिंग बाम लगाएं और फिर माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें।

स्किन क्लीनिंग की ही तरह उसे एक्सफोलिएट करना भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी स्किन पर डेड स्किन सेल्स जमा होंगे तो ऐसे में मेकअप फ्लेकी लगेगा। फिर ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने पर भी आपके वह स्मूदनेस नहीं मिलेगी। इसलिए, सप्ताह में कम से कम एक बार स्किन को जेंटल एक्सफोलिएट जरूर करें। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि स्क्रब आपकी स्किन के लिए बहुत हार्श ना हो।  

moisturizer
moisturizer

स्किन और स्मूद मेकअप के लिए मॉइश्चराइजर बेहद जरूरी है। अगर आप यह सोचती हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से और ऑयल बढ़ जाएगा तो आप गलत है। दरअसल, जब आप मॉइश्चराइजर स्किप करती हैं तो इससे स्किन नेचुरल ऑयल और ज्यादा बनाने लगती है और फिर आपका चेहरा चिपचिपा नजर आता है। साथ ही साथ, इससे मेकअप टिकता भी नहीं है और चेहरा चिपचिपा दिखता है। ऐसे में जब आप मेकअप करती हैं तो इससे फाउंडेशन पैची नजर आने लगता है। इसलिए, स्किन को क्लीन करने के बाद मेकअप से 10 मिनट पहले हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें। वहीं, ड्राय स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड मॉइश्चराइजर बेस्ट रहता है।

product
product

स्किन की सही तरह से केयर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप सीरम, मॉइश्चराइजर, प्राइमर सब एक के बाद एक लगा देती हैं तो इससे स्किन पर प्रोडक्ट्स ठीक से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। ऐसे में भी मेकअप स्किन पर सही तरह से टिकता नहीं है और स्मूद लुक नहीं देता है। इसलिए, हर स्टेप के बीच कम से कम 2-3 मिनट का गैप रखें। खासकर मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन के बीच ये टाइम गैप बेहद जरूरी है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...