Overview:
कभी पीरियड्स समय पर नहीं आते तो कभी एक या दो दिन आकर ही रुक जाते हैं। कभी हैवी ब्लीडिंग होती है तो कभी रुक-रुक पीरियड होते हैं। इन सभी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है उम्र के साथ हार्मोन में बदलाव होना।
Irregular Periods Remedy: हर महिला की सेहत में 35 साल की उम्र के बाद काफी बदलाव आते हैं। खासतौर पर उसके पीरियड्स पर असर पड़ता है। कभी पीरियड्स समय पर नहीं आते तो कभी एक या दो दिन आकर ही रुक जाते हैं। कभी हैवी ब्लीडिंग होती है तो कभी रुक-रुक पीरियड होते हैं। इन सभी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है उम्र के साथ हार्मोन में बदलाव होना। हालांकि आयुर्वेद आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है।
सबसे पहले जानें इसका कारण

पीरियड्स में अनियमितता या एक-दो दिन ही पीरियड आने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल ट्रांजैक्शन है। इसके कारण शरीर में हार्मोन के स्तर में बदलाव या उतार-चढ़ाव आने लगता है। हालांकि हर महिला के लिए इसका स्तर अलग-अलग हो सकता है।
यह भी है एक वजह
पीरियड सर्कल में गड़बड़ होने का दूसरा बड़ा कारण है पेरिमेनोपॉज। पेरिमेनोपॉज असल में मेनोपॉज आने से पहला का चरण है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। आमतौर पर पेरिमेनोपॉज 35 साल की उम्र के आस-पास शुरू होता है। यह फेज करीब चार साल तक जारी रहता है। इसमें अनियमित पीरियड्स के साथ ही हॉट फ्लैश, मूड स्विंग्स, अनिद्रा और रात में पसीना आना जैसी कई समस्याएं होती हैं।
ये हर्बल टी दिखा सकती है असर
हाल ही में डायटीशियन और गट हेल्थ एक्सपर्ट मनप्रीत कालरा ने एक सुपर हर्बल ड्रिंक के बारे में महिलाओं को बताया है। मनप्रीत का कहना है कि इस सुपर ड्रिंक का नियमित सेवन करना महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे पीरियड्स रेगुलर होेने में मदद मिल सकती है। इस ड्रिंक में मुनक्का, केसर और इलायची का उपयोग किया जाता है। खास बात यह है कि बिना साइड इफेक्ट के यह हार्मोन बैलेंस करने में मदद कर सकती है।
ये तीन चीजें आएंगी काम
मुनक्का आयरन से भरपूर होता है। यह पीरियड फ्लो और पीरियड सर्कल को ठीक करने में मदद करता है। वहीं केसर मूड स्विंग की समस्याओं को कम करने में मददगार है। यह मसल क्रैंप की परेशानी से भी राहत दिलाता है। इसी के साथ आप दो इलायची लें। इलायची ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। साथ ही ब्लोटिंग की समस्या को भी कम करता है।
ऐसे बनाएं सुपर ड्रिंक
यह सुपर ड्रिंक आप सिर्फ पांच मिनट में बना सकते हैं। इसका नियमित रूप से हर सुबह सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
सामग्री
मुनक्का – 5
केसर – 2 से 3 धागे
इलायची – दो
पानी – 200 एमएल
ऐसे बनाएं : सबसे पहले आप इन सभी सामग्रियों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह मुनक्के के बीज निकाल लें। फिर इन सभी को एक साथ मिक्सी में बारीक पीस लेंं। हर सुबह इस ड्रिंक का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें रात भर भीगे हुए एक टीस्पून सब्जा सीड्स भी मिला सकती हैं।
फायदेमंद है सब्जा सीड्स
सब्जा सीड्स भी पीरियड्स को रेगुलर करने में मददगार हो सकते हैं। इन पावरफुल और हेल्दी बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नान के साथ ही कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन को बैलेंस करने में मददगार होते हैं। जिससे पीरियड्स रेगुलर होने में मदद मिलती है।
