Overview:
तरबूज का इतिहास बहुत प्राचीन है। खोजकर्ताओं के अनुसार 2000 ईसा पूर्व से तरबूज की खेती होती आ रही है। मिस्र में करीब 5,000 साल पहले भी तरबूज की खेती होती थी।
National Watermelon Day: रस और मिठास से भरा तरबूज हर किसी को पसंद होता है। 92 प्रतिशत पानी से लबालब ये फल गर्मी में आपको तरोताजा कर देता है। दुनियाभर में इस फल को करोड़ों लोग पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए हर साल 3 अगस्त को मनाया जाता है ‘नेशनल वाटरमेलन डे’। तरबूज खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही गुणकारी भी है। बहुत कम लोग इसके इतिहास को जानते हैं।
Also read : मिडनाइट स्नैक्स के ये शानदार ऑप्शन हैं आपके लिए बेस्ट, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत: Midnight Snacks Option
इसलिए मनाया जाता है नेशनल वाटरमेलन डे

नेशनल वाटरमेलन डे मनाने का उद्देश्य इस रसीले फल से गर्मी के मौसम को फ्रेश बनाना है। तरबूज का इतिहास बहुत प्राचीन है। खोजकर्ताओं के अनुसार 2000 ईसा पूर्व से तरबूज की खेती होती आ रही है। मिस्र में करीब 5,000 साल पहले भी तरबूज की खेती होती थी। 12वें मिस्र के राजवंश के स्थलों पर तरबूज के बीज तक मिले हैं। इतना ही नहीं मिस्र के सबसे मशहूर शासक तूतनखामेन की कब्र में भी तरबूज के अंश मिले हैं। यहां के शिलालेखों पर भी कई प्रकार के तरबूजों के चित्र मिले हैं। माना जाता है कि नौवीं शताब्दी के अंत तक चीन और एशिया के कई हिस्सों में तरबूज की खेती होने लगी थी।
सेहत के लिए वरदान है तरबूज
तरबूज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही उसे ठंडक भी देता है। यह हेल्दी फल डायबिटीज को भी मैनेज करता है। इसी के साथ यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है। यह हार्ट डिजीज, अस्थमा अटैक, क्रोनिक डिजीज सहित मोटापे के जोखिम को भी कम करता है। तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है, साथ ही ये पानी के साथ ही विटामिन ए और विटामिन सी का भंडार है। तरबूज खाने के कई फायदे हैं।
1. रखता है बॉडी को हाइड्रेट
तरबूज में 92% पानी होता है। ऐसे में यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। एक बाउल तरबूज में मात्र 40 कैलोरी होती हैं। ऐसे में आप इसे जीभर खा सकते हैं। इसे खाने से वजन तेजी से कम होता है। नियमित रूप से तरबूज खाने से आपकी स्किन भी अच्छी रहती है।
2. मैनेज करता है ब्लड शुगर
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए तरबूज एक ‘मीठा’ ऑप्शन है। यह फल किडनी में मौजूद एल-सिट्रूलीन अमीनो एसिड को एल-आर्जिनिन में बदलने में मदद करता है। एल-आर्जिनिन ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन को बॉडी में नियमित करता है। इसलिए यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए महत्वपूर्ण फल माना जाता है।
3. हार्ट डिजीज से बचाव
तरबूज में लाइकोपीन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसी कारण इसका रंग लाल होता है। लाइकोपीन बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। ऐसे में यह हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है। इसलिए नियमित रूप से एक बाउल तरबूज खाया जाता है।
4. तेजी से घटता है वजन
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो तरबूज आपका सच्चा साथी बन सकता है। पानी से लबालब यह फल तेजी से आपका वजन कम करता है। इसे खाने से आपका पेट काफी जल्दी भर जाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है।
5. कम होता है अस्थमा का जोखिम
तरबूज विटामिन ए और सी का अच्छा सोर्स है। यह अस्थमा के जोखिम को कम करता है। तरबूज में करीब 40 प्रतिशत का विटामिन सी होता है। इसलिए यह फल अस्थमा के प्रभाव को कम करता है।
