Choose Right Watermelon
Choose Right Watermelon Credit: Istock

Choose Right Watermelon: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और मार्केट में कई वैरायटी के तरबूज दिखाई देने लगे हैं। गर्मी का मौसम आते ही तरबूज की डिमांड बढ़ जाती है। ये शरीर को न केवल ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। चिलचिलाती गर्मी में मीठा और रसदार तरबूज खाने का अपना अलग ही मजा होता है। लेकिन ये मजा तब किरकिरा हो जाता है जब तरबूज अंदर से सफेद, कच्‍चा या बेस्‍वाद निकलता है। हालांकि तरबूज ऊपर से देखने में पका और रसभरा दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में सही तरबूज की पहचान करना जरूरी है। यदि आप भी सही तरबूज की पहचान करने में भ्रमित हो जाते हैं तो ये टिप्‍स आपके काम आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

पीला धब्‍बेदार होता है मीठा

Choose Right Watermelon
The yellow spot is sweet

कई बार तरबूज ऊपर से देखने में बेहद आकर्षक और रसभरा दिखाई देता है लेकिन काटने पर आपको निराश कर सकता है। इसलिए तरबूज खरीदते समय सफेद की बजाय पीले धब्‍बे वाले तरबूज का चुनाव करें। ये तरबूज बहुत मीठा और रसभरा होता है। तरबूज पर पीला धब्‍बा तब बनता है जब तरबूज जमीन की सतह पर ब़ढ़ता है तो वहां पीले या क्रीम कलर का धब्‍बा बन जाता है, इस धब्‍बे को फील्‍ड स्‍पॉट कहा जाता है। ये निशान तरबूज के पके होने की निशानी है।

आकार पर दें ध्‍यान

तरबूज खरीदते समय उसके आकार पर ध्‍यान देना आवश्‍यक है। तरबूज का आकार उसके स्‍वाद में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। गोल आकार का तरबूज अन्‍य तरबूज की अपेक्षा अधिक मीठा और लाल होता है। ये तरबूज ऊपर से डार्क हरे रंग के होते हैं, जिसपर लाइनिंग बनी रहती है। गोल तरबूज में बीज की कम और छोटे होते हैं।

अंडाकार तरबूज की मिठास होती है कम

अधिकांश लोगों का मानना है कि अंडाकार तरबूज अधिक मीठे और स्‍वादिष्‍ट होते हैं। ऐसा नहीं है, अंडाकार तरबूज देखने में मीठे लगते हैं लेकिन इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। पानी अधिक होने की वजह से इसकी मिठास कम हो जाती है। यदि आप अधिक पानी की वजह से इसका चुनाव करना चाहते हैं तो ये बेस्‍ट चॉइस हो सकती है।

वेबिंग वाला तरबूज खरीदें

webbing
Buy a watermelon with a webbing

यदि आप तरबूज खरीदते समय कंफ्यूज हो जाते हैं तो छिलके पर जाल का निशान देखें। इस जालीदार निशान को वेबिंग कहा जाता है। यदि तरबूज में ये निशान एक-दूसरे के करीब है तो इसका मतलब है कि आपका तरबूज मीठा और स्‍वादिष्‍ट है। ये निशान परागण के दौरान मधुमक्खियों द्वारा बनाए जाते हैं। तरबूज की पहचान करने का ये सबसे पुराना और असरदार तरीका है।

गूंज की आवाज सुनें

तरबूज लेते समय कई लोग इसे थपथपाकर देखते हैं। थपथपाने से तरबूज में से गूंज की आवाज आती है। इससे आप इसकी मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं। गूंज की आवाज का मतलब है कि तरबूज अंदर से मीठा और रसभरा है। कच्‍चे और सूखे तरबूज की आवाज भारी आती है। ऐसे तरबूज कई बार खोखले भी हो सकते हैं।

वजन से करें पहचान

तरबूज खरीदते समय इसके वजन की भी पहचान करें। तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। यदि आपका तरबूज पका है तो वह अधिक भारी होगा। दो तरबूजों को उठाकर सही तरबूज की पहचान की जा सकती है।