Intestine Health
Intestine Health

स्वस्थ आँतों के लिए गांठ बांध लें ये 9 बातें

स्वस्थ आतें कोलस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है, जिससे दिल से जुडी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Intestine Health: हमारे शरीर में आंतों का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल पाचन प्रक्रिया में मदद करता है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसलिए, आंतों का स्वस्थ रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी खानपान की आदतों में सुधार करने की जरुरत होती है। संतुलित आहार, पानी का सही मात्रा में सेवन , नियमित रूप से योगा या व्यायाम और मानसिक शांति से हम अपनी आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं। स्वस्थ आतें कोलस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है, जिससे दिल से जुडी बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्वस्थ आँतों से हमारा पाचन भी अच्छा बना रहता है और इस तरह ये हमारी त्वचा को सुन्दर बनाये रखता है।

प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों में रहने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। दही और छाछ, जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन आंतों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

आंतों के स्वास्थ्य पर मानसिक स्थिति का भी प्रभाव पड़ता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो यह पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और आंतों में सूजन, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है।

भोजन का समय निश्चित रखें। जब आप नियमित समय पर भोजन करते हैं, तो यह आंतों को अपने काम  को अच्छे से करने में मदद करता है। अलग अलग समय पर भोजन करने से आंतों में अनियमितता हो सकती है और पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।

पानी का सही मात्रा में सेवन भी आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। दिन भर  में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें, ताकि आंतों में पानी की कमी ना हो और भोजन का पाचन सही तरीके से हो सके। पानी पीने से आँतों का सूखापन भी दूर होता है।

स्वस्थ वसा जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये वसा पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं और आंतों की सूजन को कम करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मछली, अलसी के बीज, चिया बीज और अखरोट में पाए जाते हैं। इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

स्वस्थ आंतें कोलन और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।

साफ और स्वस्थ आंतें नियमित और सामान्य मल त्याग में मदद करती हैं, जिससे कब्ज और पाचन से जुडी समस्याएं नहीं होतीं हैं ।

आंतों की सेहत का सीधा असर वजन पर होता है। स्वस्थ आंतें मेटाबोलिज्म को संतुलित रखती हैं और वजन बढ़ने से रोकती हैं।

आंतों का स्वास्थ्य शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...