Healthy Intestine Food: शरीर को स्वस्थ रखना हमारे हाथों में है लेकिन यदि हम ही लापरवाह है तो कैसे शरीर स्वस्थ रह पाएगा। स्वास्थ्य शरीर के लिए हमें अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। क्या आपको पता है कि आंतों में सूजन का सम्बन्ध हमारे खानपान से हो सकता है। खराब खानपान का असर सीधा आंतों पर पड़ता है। क्योंकि आंते सही तरह से खाने को पचा नहीं पाती है जिससे हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Healthy Intestine Food: हल्दी और अदरक का सेवन

यदि आपको आंतों की सूजन बार-बार होती है तो जरूरी है कि आप कुछ खानपान की ऐसी चीजें जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है उनको अपने खान पान में सम्मलित करें। जैसे हल्दी और अदरक जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद खादय पदार्थ है इसका सेवन आप रोजमर्रा में कर सकते है। ये आपकी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसके जरिए पाचन तंत्र की क्षमता बढ़ती है।
मछली का सेवन
अगर आप मांसाहारी है तो आप मछली का सेवन करें। क्योंकि मछली में ओमेगा 3 होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही आंतों के लिए भी लाभदायक है। इसलिए मछली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
खूब पानी पिएं

पर्याप्त रूप में पानी पीना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही यदि आपको आंतों की सूजन की शिकायत बार बार हो रही है तो खूब पानी पीएं। साथ ही पेय पदार्थों का सेवन करें। इससे आपकी आंतों में सूजन नहीं आएगी। पेय पदार्थों में जूस ,नारियल पानी, नींबू का रस आदि का सेवन करें। लेकिन बार-बार चाय या कॉफी पीने की आदत से बचें।
पपीता खाएं
पपीता पेट की परेशानी दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। रोज पपीता खाने में पेट सही से साफ होता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। जिससे जल्दी से आंतों में सूजन नहीं आती है। वैसे भी ये पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में पपीता सही साबित होता है।
खरबूजा और तरबूज

खरबूजा और तरबूज गर्मियों में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फल है साथ ही इनमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण ये आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है। इन्हें खाने के बाद आपको बहुत हल्का महसूस होता है। साथ ही ये शरीर को ठंडक पहुंचाते है। इन्हे खाने से आंतों की सूजन होने का खतरा कम हो जाता है।
हर्बल टी
आंतों में सूजन होने पर आप जब हर्बल टी का सेवन करते है। तो ये काफी फायदेमंद साबित होती है। आपका जब मन चाय या कॉफी का करे तो उसकी जगह हर्बल टी पिएं। हर्बल टी से आंतों में होने वाली सूजन से भी छुटकारा मिलता है। हर्बल टी पेट में होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा दिलाती है।
बादाम

बादाम सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद होते है। इनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। साथ ही ये फाइबर से भी भरपूर होते है। इनसे पाचन शक्ति मजबूत होते है। इनके सेवन से आंतों में सूजन आने का खतरा कम रहता है। इसलिए रात को बादाम भिगोकर सुबह खाली पेट खाए। ये बेहद फायदेमंद साबित होगे।
