फ्रिज में रखे आटे की रोटियों से होते हैं ये गंभीर नुक़सान
थोड़ा समय बचाने के लिए हम अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं।फ्रिज में रखे आटे की रोटियों से होने वाले नुक़सान से शायद आप परिचित ना हों।आइये जानते हैं हमें किन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Refrigerated Dough Effects: बचे हुए खाने को फेंकने की जगह उसे फ्रिज में रख देना हमारी आदत बन गयी है।हम सोचते हैं खान को बर्बाद ना होने दें, लेकिन उस वक़्त ये भूल जातें हैं अगर ये बचा हुआ फ्रिज में रखा खाना हम खाएंगे तो हमारी सेहत पर इसका क्या असर होगा। पहली कोशिश यही होनी चाहिए जितना हम खा सकें केवल उतना ही बनाएं। अगर फिर भी कुछ बच जाता है तो किसी जरुरतमंद को उसी समय ताज़ा खाना खिला दें। इस तरह खाना बर्बाद भी नहीं होगा और किसी जरूरतमंद का पेट भी भर जाएगा। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन्हें हम जरुरत पड़ने पर ही इस्तेमाल में लाएं।
अक्सर हम आटा गूँथ कर फ्रिज में रख देते हैं ये सोचकर कि सुबह कि भागदौड़ में आटा ना गूंथना पड़े।दो मिनट बचाने के लिए हम सेहत के साथ समझौता कर लेते हैं। हम सोचते हैं कि रात का गूंथा आटा क्या नुक़सान करेगा। सुबह जब हम उसे इस्तेमाल करते हैं तब वो देखने में बेशक सही लगता है पर उसके अंदर बैक्टीरिया पनप चुके होते हैं और साथ में उसमे कोई न्यूट्रिशन भी नहीं रह जाता है।
आइये जानते हैं फ्रिज में रखा आटा सेहत को क्या क्या नुक़सान पहुँचता है।
फंगल इन्फेक्शन का खतरा

फ्रिज में रखा गूंथा आटा इस्तेमाल में लाने से हमारी बॉडी में फंगल इन्फेक्शन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। धीरे धीरे बॉडी पर लाल लाल निशान उभरने लगते हैं।इनमें काफी खुजली होती है।ज्यादा खुजला देने पर इसमें से खून निकलने लगता है। इस तरह कि ख़राब स्थिति से बचने के लिए हमेशा ताज़ा खाना खाएं। फ्रिज में रखा बासी खाना बिलकुल इस्तेमाल ना करें। आटे की जरुरत जब हो तभी ताज़ा आटा गूंथे। ताज़ा खाना खाएं और सेहतमंद रहे।
पाचन तंत्र पर असर

फ्रिज में रखा आटा सेहत पर नकारात्मक असर डालता है।इस से पाचन तंत्र ख़राब होने का डर रहता है। ये हमारी आँतों में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया को नुक्सान पहुंचाता है। इसी वजह से गैस की समस्या होने लगती है।गैस की समस्या से उल्टी, चक्कर आना या लगातार सिरदर्द बने रहने जैसी कई समस्याएँ होने लगती हैं। ऐसा आटा इस्तेमाल में लाने पर आपको पेट दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है। इस से होने वाला इन्फेक्शन पेट की गंभीर बीमारियों को जन्म देता है।
आँतों की समस्या

इस तरह फ्रिज में आटा रखने से उसमे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।जिसकी वजह से आँतों में सूजन और जलन की समस्या होने लगती है।ये संक्रमण इतना बढ़ जाता है कि आंतें पानी तक पचाना बंद कर देती हैं। छोटी और बड़ी आंत पाचन तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं। हम जो भी खाते हैं ये आंतें उनमे से पौष्टिक चीज़ें हमारे शरीर में ही रखती हैं और बाकी ख़राब पदार्थ शरीर से बाहर निकाल देती हैं। जब आतें ठीक से काम ही नहीं करेंगी, तो खाया हुआ खाना ठीक से पच नहीं पायेगा और हमें आँतों से सम्बंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।