Foods for Heat Wave
Foods for Heat Wave

Foods for Heat Wave: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में बेचैनी, चिड़चिड़ापन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तो हमारा शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है। ऐसे में सात्विक आहार अपनाना न केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि मन को भी स्थिर और शांत बनाता है।

सात्विक भोजन का अर्थ है शुद्ध, हल्का और नैचुरल फूड , जो न केवल पचने में आसान होता है बल्कि शरीर के तापमान को भी संतुलित करता है। इसमें किसी भी तरह के मसालेदार, तले-भुने या भारी भोजन की जगह नैचुरल फूड जैसे फल, सब्जियाँ, दही आदि को लिया जाता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 सात्विक तत्व जो गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुँचाते हैं और मन को शांत रखते हैं। यह जानकारी न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि हर व्यक्ति के लिए डेली लाइफ में अपनाने योग्य भी है।

नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट का खज़ाना

नारियल पानी को आयुर्वेद में एक संजीवनी माना गया है, खासकर गर्मी के मौसम में। यह एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट है, जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनेरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की एनर्जी को बनाए रखते हैं।

गर्मी में जब शरीर अत्यधिक पसीना बहाता है, तब यह पानी की कमी और थकान का कारण बनता है। नारियल पानी न केवल तरोताज़ा करता है, बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। यह डाइजैशन को सुधारता है और शरीर की गर्मी को बैलेंस में रखता है। सात्विक आहार में नारियल पानी का नियमित सेवन मन को भी शांत रखने में मदद करता है। इसे सुबह या दोपहर में पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है।

खीरा: शरीर की गर्मी को करे शांत

खीरा एक ऐसा फल है जो 95% तक पानी से भरपूर होता है और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आदर्श है। यह पेट को हल्का रखता है, शरीर की गर्मी को कम करता है और स्किन के लिए भी अच्छा होता है।

सात्विक आहार में खीरे का उपयोग सलाद, रायता या जूस के रूप में किया जाता है। खीरा शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर और मन दोनों अच्छा महसूस करते हैं। यह डाइजैशन को भी ठीक रखता है और गर्मी के कारण होने वाली एसिडिटी से राहत दिलाता है।

खीरे का नियमित सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और मन को तरोताज़ा करता है। यह एक सस्ता, सुलभ और बेहद प्रभावी सात्विक फूड है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है।

दही: ठंडक देने में सहायक

दही का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का सबसे सरल उपाय है। यह प्रोबायोटिक होता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर के अंदर की गर्मी कम होती है।

सात्विक आहार में दही को छाछ, रायता या सादा खाने के रूप में शामिल किया जाता है। यह शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करता है, जिससे पाचन सही रहता है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

गर्मी में दही का सेवन स्ट्रेस को कम करता है और चिड़चिड़ेपन से भी राहत देता है। दही न केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि स्किन को भी तरोताज़ा बनाए रखता है। ध्यान रखें, दही को दिन में ही सेवन करें और रात को खाने से बचें।

सब्जा सीड्स : गर्मी में ठंडक देने वाले

सब्जा सीड्स , जिसे बेसिल सीड्स के नाम से भी जाना जाता है, गर्मी में शरीर को शीतलता देने वाला एक अनोखा नैचुरल उपाय है। यह बीज तुलसी के ही एक प्रकार से प्राप्त होता है, लेकिन इसका उपयोग खाने में किया जाता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर की गर्मी को कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होती है।

सब्जा बीज पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं और जैली जैसे बन जाते हैं, जिससे ये पेट में जाकर ठंडक पहुँचाते हैं। इन्हें आप नींबू पानी, फालूदा, छाछ या ठंडाई में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि लम्बे समय तक भूख को भी नियंत्रित करते हैं।

सात्विक आहार में सब्जा सीड्स का सेवन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, एसिडिटी कम करने और डाइजैशन को सुधारने के लिए किया जाता है। गर्मी में रोजाना इनका सेवन करने से चिड़चिड़ापन और मानसिक बेचैनी से भी राहत मिलती है।

सफेद पेठा : नैचुरल सात्विक सुपरफूड

सफेद पेठा, जिसे ऐश गार्ड भी कहा जाता है, गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाला एक अत्यंत प्रभावी सात्विक आहार है। यह पानी से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे पित्त शांत करने वाली मेडिसन के रूप में जाना जाता है।

सफेद पेठा डाइजैशन को बेहतर बनाता है, पेट की जलन और एसिडिटी को कम करता है और शरीर के अंदर की गर्मी को कंट्रोल करता है। इसका जूस या सब्ज़ी के रूप में सेवन करना लाभकारी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और मन भी शांत रहता है।

सात्विक लाइफ स्टाइल में सफेद पेठा एक अनमोल तत्व है, जो न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि मस्तिष्क को भी ठंडा रखता है। यह मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। गर्मी के दिनों में इसका सुबह खाली पेट जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...