आंतो में जमी गंदगी को निकालने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स: Food for Healthy Gut
आंतो में जमी गंदगी को निकालने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Food for Healthy Gut: बदलते मौसम में पेट से जुड़ी समस्या होना तो आम है। ऐसे में एसिडिटी, कब्ज, पेट में दर्द, उल्टी जैसी समस्या अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। बदलते मौसम में कुछ भी खाया- पिया जल्दी से हजम नही हो पाता है। कई लोग ज्यादा तेल- और मिर्च वाला खाना ज्यादा पसंद होता है। ये पाचन तंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही होता है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण आंतों में गंदगी जमने लगती है। आंतो में गंदगी जमा होने की वजह से पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है। अब ऐसे में अगर अपनी आदतों और खानपान में सुधार ना करने पर स्थिती खराब भी हो सकती है। इसलिए आज हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है, जो आंतों की गंदगी को साफ करने में मदद करते है। इन फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
स्प्राउट्स

स्प्राउट्स खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्प्राउट्स में प्रोबायोटिक्स, फाइबर और एंजाइम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंत माइक्रोबायोम की सहायता से पेट को ठीक करने में मदद करती है। ये पेट की सूजन को भी कम करता है। स्प्राउट्स का नियमित रूप से सेवन करने पर गट हेल्थ को स्वस्थय रखने में मदद मिलती है।
हरी सब्जियां

खीरा, पालक, तोरई और केल जैसी हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बदलते मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करने से ये आंत में जमी गंदगी को साफ करते ही है। साथ ही पाचन तंत्र को भी दुरूस्त बनाता है। नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आप हरी सब्जियों को सलाद, स्मूदी या फिर पैन में सॉते करके भी खा सकते है।
लौकी

लौकी गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। लोकी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों में माइक्रोबायोम को संतुलित करके पाचन क्रिया में सुधार करता है। साथ ही ये शरीर के पीएच स्तर को कंट्रोल करता है, जिससे आंतें स्वस्थ्य रहती है और पेट से जुड़ी समस्याएं नही होती है।
दही

दही का सेवन पाचन क्रिया के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स और गुड बैक्टीरिया भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतो के माइक्रोबायोम को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे पाचन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलती है। दही बिना चीनी और नमक के बीना सेवन करने से ज्यादा फायदा करता है। अगर आप सादा दही नही खाते है, तो इसमें फ्रूट्स मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
बेरीज

बेरीज का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है। आप ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती है। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए बेरीज का नियमित रूप से सेवन करने पर आंतों में जमी गंदगी साफ हो जाती है।
