लैपटॉप को इस दिशा में रखकर करें काम, हर मुश्किल होगी आसान
Vastu Tips for Laptop : वास्तु के हिसाब से काम के लिए लैपटॉप रखने की दिशा भी सही होनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Vastu Tips for Laptop: आज के समय में अधिकतर लोग डेस्कटॉप के बजाय लैपटॉप पर काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे आप काफी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। मुख्य रूप से कोरोनाकाल में जब लोगों को वर्कफ्रॉम होम दिया गया, तो काम करने के लिए सबसे पहले लैपटॉप दिया गया। ताकि वे कहीं से भी अपना काम कर सके। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो लैपटॉप पर काम करते समय इसे रखने की दिशा पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, लैपटॉप पर काम करने का भी एक सही दिशा है। अगर आप इस दिशा में लैपटॉप रखकर काम करते हैं, तो आपके कई बिगड़े काम आसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं लैपटॉप को किस दिशा में रखकर काम करना चाहिए?
Also read: मच्छरों के आतंक से बचने के लिए घर में लगाएं इस तरह के पौधे
इस दिशा में रखें लैपटॉप

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप अपने घर में ऑफिस बना रहे हैं, तो उत्तर-पूर्व या उत्तर- पश्चिम दिशा में अपना लैपटॉप रखें। वैदिक साहित्य के अनुसार, इस तरह की व्यवस्था आपके फाइनेंशियल कंडीशन के लिए काफी अच्छी होती है। यह आपके करियर को एक अलग ऊंचाई पर ले जाता है।
कुबेर की होती है ये उत्तर दिशा
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर का माना जाता है। इसलिए आप अपने व्यवसाय से जुड़े काम को करने के लिए अपने कम्प्यूटर टेबल या लैपटॉप को उत्तर दिशा में ही रखकर काम करें। इस दिशा में अगर आप काम करते हैं, तो आपके कार्यों को निरंतर सफलता हासिल होगी।
पूर्व दिशा का भी कर सकते हैं प्रयोग

घर का डिजाइन करते समय अगर आपको उत्तर दिशा में लैपटॉप रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है, तो इस स्थिति में आप पूर्व की दिशा में अपना लैपटॉप रख सकते हैं। वास्तु के मुताबिक, यह भगवान सूर्य की दिशा है। इस दिशा में काम करने से आपका करियर ग्रोथ काफी बेहतर होता है।
ये दिशा में हो सकता है बेहतर
वैदिक शास्त्र के मुताबिक, ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप को आप दक्षिण-पूर्व का कोना भी चुन सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप पढ़ाई करने वाले हैं, तो इस स्थिति में आपको अपना कंप्यूटर और लैपटॉप रखने की दिशा दक्षिण-पश्चिम चुननी चाहिए। इस दिशा में लैपटॉप रखकर काम करने से आपके कई कार्य आसानी से हो सकते हैं।
इन बातों पर भी दें ध्यान
- कंप्यूटर टेबल को कभी भी अस्त-व्यस्त न रखें।
- काम करने के दौरान आपके टेबल के पास किसी तरह का बीम नहीं होना चाहिए।
- कंप्यूटर टेबल के नीचे या ऊपर किसी तरह का गर्डर नहीं होना चाहिए।
- टेबल का आकार हमेशा आयताकार ही रखें।
- कम्प्यूटर टेबल की पॉलिश हमेशा बेहतर ढंग से ही करें।
