मच्छरों के आतंक से बचने के लिए घर में लगायें से पौधे
हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप अपने घर में लगाकर इन नींद उड़ा देने वालों मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। वहीं इन पौधों को लगाने से घर में मच्छरों से राहत के साथ साथ घर की सुन्दरता में भी बढ़ोतरी होगी।
Anti Mosquitoes Plants: मच्छरों का आतंक इन दिनों चैन की नींद लेने ही नहीं दे रही है। इन मच्छरों ने रातों की नींद हराम कर दी है। वहीं इन मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी हमारे शरीर को तोड़ कर रख देती है। इन मच्छरों से बचाने वाले मशीन और कई तरह की मार्किट में मिलने वाली कोइल भी नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर इन मच्छरों से कैसे निजात पाए और चैन की नींद ले पाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप अपने घर में लगाकर इन नींद उड़ा देने वालों मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। वहीं इन पौधों को लगाने से घर में मच्छरों से राहत के साथ साथ घर की सुन्दरता में भी बढ़ोतरी होगी।
Also read: ड्राई क्लीनिंग पर नहीं खर्च करने होंगे पैसे, इन टिप्स की मदद से करें तकिए और गद्दों की सफाई
पुदीना

पुदीना की पत्तियां गर्मी के मौसम में पेट के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है। पुदीना की पत्तियों को खाने से शरीर ठंडा रहता है और पेट की कई बीमारियां दूर भागती है। वहीं ये पुदीना पेट की बीमारी के साथ साथ मच्छरों को भी दूर भगाने में काफी फायदेमंद बताया गया है। पुदीने का प्रयोग मच्छर भगाने वाली दवाइयों में भी किया जाता है। इसीलिए आप घर में या आँगन में पुदीने के पौधे लगाये और मच्छरों को दूर भगाएं।
लेमन ग्रास

अगर आप मच्छरों के आतंक से परेशान है और मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते है तो घर में आज ही लेमन ग्रास का पौधा लगायें। इस पौधे से ताज़ी और खट्टी सुगंध आती है जो मच्छरों को बिलकुल पसंद नहीं है। इस पौधे की सुगंध से मच्छर बेचैन हो उठते है और इससे दूर भागते है। अगर आपके घर में भी लेमन ग्रास का पौधा होगा तो मच्छर आस पास भटकने से भी डरेंगे।
सिट्रोनेला का पौधा

सिट्रोनेला के पौधे को मच्छरों के लिए ओडोमास कहा जाता है। मच्छरों से बचाने वाली क्रीम को बनाने में भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुशबू मच्छरों को पास भटकने भी नहीं देती है वहीं इस पौधे को घर में अंदर भी रखा जा सकता है इस पौधे को रोजाना पानी की आवश्यकता भी नहीं होती है।
रोजमैरी का पौधा

मच्छरों के लिए दुश्मन है रोजमैरी का पौधा। इस पौधे में लगने वाले सुंदर नीले फूलों की खुशबू मच्छरों को बिलकुल पसंद नहीं है। इसलिए घर की सुन्दरता बढ़ाने के साथ साथ मच्छरों को दूर भगाने के लिए घर के आँगन में इस पौधे को जरुर लगायें।
हॉर्समिंट

सिट्रोनेला के पौधे की तरह ही हॉर्समिंट के पौधों की खुशबू होती है। ये पौधा गर्मी के मौसम में खिलता है और कई तरह की दवाओं में इसका प्रयोग किया जाता है। मच्छर भगाने वाली दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप घर में कीड़े मकोड़े, मच्छरों के आतंक से परेशान है तो घर में इस हॉर्समिंट के पौधे को लगायें। गर्मी के मौसम में इस पौधे को लगाने के बाद परेशान और रात की नींद उड़ा देने वाले मच्छरों से आप राहत पाएँगे और आपको चैन की नींद आएगी।
