Ranveer and Deepika vacation in New York amidst success of Dhurandhar photo viral
Ranveer and Deepika vacation in New York amidst success of Dhurandhar photo viral

Overview: धुरंधर की सक्सेस के बीच न्यू यॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे रणवीर-दीपिका

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सात समंदर पार न्यू यॉर्क की सड़कों पर अपनी खुशियों का जश्न मना रहे हैं।

Ranveer and Deepika Vacation in New York: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सात समंदर पार न्यू यॉर्क की सड़कों पर अपनी खुशियों का जश्न मना रहे हैं। मौका भी खास है और दस्तूर भी! एक तरफ रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, तो दूसरी तरफ नए साल का स्वागत करने का उत्साह। हाल ही में जब यह जोड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था, तो हर कोई कयास लगा रहा था कि आखिर यह ‘मस्तानी’ और उसका ‘बाजीराव’ कहां जा रहे हैं? अब न्यू यॉर्क से आई तस्वीरों ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

न्यू यॉर्क की जगमगाहट के बीच फैंस को मिला सरप्राइज

क्रिसमस के मौके पर रणवीर और दीपिका अपने पूरे परिवार के साथ न्यू यॉर्क पहुंचे थे। इस ट्रिप की सबसे खास बात यह रही कि वे किसी वीआईपी प्राइवेसी में कैद होने के बजाय आम लोगों की तरह शहर का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में न्यू यॉर्क के एक मशहूर बार में कुछ फैंस ने इस जोड़ी को देखा। फिर क्या था? फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रणवीर, जो अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और फैंस के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

रणवीर ने फैन ने जाहिर की खुशी

एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “न्यू यॉर्क शहर में रणवीर सिंह जैसे अनमोल इंसान से मिलना एक यादगार और चौंकाने वाला पल था।” वायरल हो रही तस्वीरों में चारों तरफ क्रिसमस की खूबसूरत सजावट और रोशनियां नजर आ रही हैं, जो माहौल को और भी जादुई बना रही हैं। सिर्फ रणवीर ही नहीं, दीपिका भी अपनी ननद रितिका भवनानी के साथ कूल अंदाज में पोज देती नजर आईं।

न्यू यॉर्क की सड़कों पर रणवीर-दीपिका की मस्ती

एक और वीडियो जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, उसमें दीपिका और रणवीर न्यू यॉर्क की कड़ाके की ठंड में सड़कों पर घूमते हुए आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। बिना किसी तामझाम के, एक-दूसरे के साथ इन छोटे-छोटे पलों को जीना ही शायद इस जोड़ी की सबसे बड़ी खूबसूरती है। फैंस अपने पसंदीदा ‘दीपवीर’ को इस तरह रिलैक्स मूड में देखकर बेहद खुश हैं।

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम

रणवीर की इस छुट्टियां मनाने की एक बड़ी वजह उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की सुनामी भी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं। महज 23 दिनों के अंदर ‘धुरंधर’ ने भारत में 668 करोड़ और दुनियाभर में 1031.50 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रणवीर के करियर को एक नई ऊंचाई दी है। 24वें दिन के आंकड़े आने के बाद यह फिल्म और भी नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। ऐसे में 1000 करोड़ का जश्न न्यू यॉर्क की वादियों में मनाना तो बनता ही है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...