Overview: समय पर किए गए ये टेस्ट बचाएंगे आपको बड़ी बीमारियों से, और बनाएंगे हेल्दी व एनर्जेटिक
30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। हेल्दी डाइट, व्यायाम और सही लाइफस्टाइल के साथ-साथ ये 7 ज़रूरी हेल्थ चेकअप्स करवाना भी उतना ही अहम है।
Women Health after 30: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान मेटाबॉलिज़्म धीमा हो सकता है, हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है और थकान जल्दी महसूस होती है। ऐसे में सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही काफी नहीं होते, बल्कि कुछ ज़रूरी हेल्थ चेकअप्स भी करवाना बेहद जरूरी है। ये टेस्ट न सिर्फ छुपी हुई बीमारियों का पता लगाते हैं, बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं से भी बचाव करते हैं।
ब्लड शुगर टेस्ट

शुगर की समस्या आजकल कम उम्र में भी तेजी से बढ़ रही है। अगर परिवार में डायबिटीज़ का इतिहास है तो 30 के बाद नियमित ब्लड शुगर टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। यह आपको समय रहते डायबिटीज़ के खतरे से आगाह कर सकता है।
लिपिड प्रोफाइल
दिल की बीमारियां और ब्लड प्रेशर की समस्या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ही शुरू होती है। 30 के बाद हर महिला को साल में एक बार यह टेस्ट करवाना चाहिए। इससे हार्ट हेल्थ पर नज़र रखी जा सकती है और सही लाइफस्टाइल अपनाया जा सकता है।
थायरॉयड टेस्ट
थायरॉयड की गड़बड़ी खासकर महिलाओं में ज़्यादा देखी जाती है। इसके असंतुलन से वजन बढ़ना, थकान, मूड स्विंग और पीरियड्स की अनियमितता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर यह टेस्ट करवाना हेल्दी लाइफ के लिए बेहद ज़रूरी है।
विटामिन डी और कैल्शियम टेस्ट
30 के बाद हड्डियों की मज़बूती बनाए रखना ज़रूरी है। विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से जल्दी थकान, हड्डियों का कमजोर होना और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। नियमित जांच से समय पर सप्लीमेंट्स या डाइट बदलाव किए जा सकते हैं।
पैप स्मीयर टेस्ट
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। पैप स्मीयर टेस्ट से शुरुआती स्टेज पर इसका पता लगाया जा सकता है। 30 की उम्र के बाद हर महिला को यह टेस्ट ज़रूर करवाना चाहिए।
मैमोग्राफी या ब्रेस्ट एग्ज़ामिनेशन
ब्रेस्ट कैंसर भी महिलाओं में एक आम बीमारी बन गई है। इसकी शुरुआती पहचान ही जीवन बचा सकती है। 30 की उम्र के बाद डॉक्टरी सलाह पर मैमोग्राफी या ब्रेस्ट चेकअप करवाना बेहद ज़रूरी है।
ब्लड प्रेशर और हार्ट चेकअप
हाई बीपी और दिल की बीमारियां चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। नियमित ब्लड प्रेशर चेक और ईसीजी जैसे बेसिक टेस्ट से आप अपने हार्ट हेल्थ पर नज़र रख सकती हैं और बड़ी बीमारियों से बच सकती हैं।
