ठंडा या गर्म, जानिए नहाने के लिए कौन-सा पानी है त्वचा के लिए फायदेमंद: Hot Shower Vs Cold Shower for Skin
Hot Shower Vs Cold Shower for Skin

हॉट या कोल्ड में से कौन सा शॉवर स्किन के लिए है फायदेमंद

कोल्ड शॉवर और हॉट शॉवर को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Hot Shower Vs Cold Shower for Skin : शरीर की साफ-सफाई के लिए नियमित रूप से नहाना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन अक्सर हम इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर स्किन के लिए कौन से पानी से नहाना अच्छा होता है, ठंडा या गर्म? हालांकि, पानी का तापमान मौसम के अनुकूल इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अगर आप इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा शॉवर स्किन के लिए अच्छा होता है, तो परेशान न हों। आज हम आपके मन में उठे सवालों के जबाव देंगे। आइए जानते हैं हॉट शॉवर और कोल्ड शॉवर से जुड़े कुछ अहम बातें-

नहाने के क्या फायदे होते हैं?

ठंड हो या फिर गर्म, हर सीज़न में नहाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से नहाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। आप रोजाना नहाते हैं, तो इससे काफी हद तक तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। साथ ही नहाने से शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से होता है, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में असरदार है। 

Hot Shower Vs Cold Shower for Skin
Shower

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

  • मांसपेशियों को देता है आराम : गर्म पानी से नहाने की तुलना में ठंडे पानी से नहाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। रिसर्च के अनुसार, ठंडे पानी में रिजनरेटिव गुण होते हैं। यह मांसपेशियों को आराम देने का कार्य करता है। साथ ही आपकी भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से मांसपेशियों में होने वाली थकान को कम करने में यह काफी ज्यादा प्रभावी होता है। 
  • ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा : ठंडे पानी से नहाने से सेलुलर स्तर पर मांसपेशियों की रिपेयरिंग में मदद मिलती है। साथ ही इसकी मदद से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। साथ ही इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 
  • शरीर का तापमान करे कम : ठंडे पानी से नहाने से आपके शरीर के बढ़ते तापमान को कम किया जा सकता है। दरअसल, ठंडे पानी के संपर्क में आने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो शरीर के तापमान को कम करता है। साथ ही यह शरीर के सभी टिश्यूज़ में ब्लड पहुंचाने का कार्य बेहतर ढंग से करता है। 
  • हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा : ठंडे पानी से नहाने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना ठंडे पानी से नहा सकते हैं। 
  • फैट को करता है बर्न : ठंडे पानी से नहाने से शरीर में अतिरिक्त फैट को बर्न किया जा सकता है। दरअसल, ठंडे पानी से नहाने के बाद हमारा शरी सिस्टम को गर्म रखने के लिए अपने शरीर में मौजूद कुछ वसा कोशिकाओं को जलाना शुरू कर देता है। ये कोशिकाएं, जिन्हें ब्राउन फैट के रूप में भी जाना जाता है। ब्राउन फैट टूटने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इसके परिणामस्वरूप शरीर के अतिरिक्त वजन को घटाने में मदद मिलती है। 
Hot Shower Vs Cold Shower

त्वचा और बालों के लिए ठंडे पानी से नहाने के फायदे

  • रिसर्च के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से स्किन और बालों को प्रभावी ढंग से लाभ होता है। यह स्किन की गुणवत्ता को बेहतर करने के साथ-साथ बालों की गुणवत्ता को भी बढ़ावा देते हैं। क्योंकि इससे स्किन और बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
  • नियमित रूप से अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे त्वचा पर चमक आती है। साथ ही ठंडा पानी हमारे बालों के क्यूटिकल्स को भी मजबूती प्रदान करता है, जो बालों की समग्र गुणवत्ता में सुधार करता है। इससे बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, जिससे झड़ते और टूटते बालों से छुटकारा मिलता है। 
  • ठंडे पानी से नहाने से सीबम के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। दरअसल, जब आप गर्म पानी से काफी ज्यादा नहाते हैं, तो इससे सीबम की परत नष्ट हो जाती है लेकिन दूसरी ओर ठंडा पानी इसे सूखने से रोकता है। इसलिए, ठंडा पानी त्वचा और बालों की गुणवत्ता के लिए अच्छा माना जाता है। 
cold water
cold water benefits

ठंडे पानी से नहाने के नुकसान

ठंडे पानी से नहाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप बीमार हैं या सर्दी, बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो ठंडे पानी से नहाना आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है क्योंकि आपके लक्षणों को अधिक बढ़ा सकता है। 

साथ ही, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ठंडे पानी से नहाने से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में ठंडे पानी से नहाने से आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर पड़ती है। 

Cold Water
Cold Water Disadvantage

गर्म पानी से नहाने के फायदे

  • मांसपेशियों को करता है एक्टिव : गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियां उत्तेजित होती हैं। यह हमारे पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को एक्टिव रखता है, जिससे शरीर को आराम महसूस होता है। साथ ही, गर्म पानी मांसपेशियों के तनाव को दूर करने और उन्हें आराम देने में मददगार हो सकता है।
  • सर्दी-जुकाम से राहत : जिन लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी होती हैं। उन्हें ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से नहाने की सलाह दी जाती है। सर्दी-जुकाम की स्थिति में ठंडे पानी से नहाना मरीजों के लिए औषधि के समान होता है। 
  • बलगम से छुटकारा  : अगर आपको बलगम की परेशानी है, तो गर्म पानी से नहाएं। गर्म पानी से नहाने से वायु मार्ग को खोलने में मदद मिलती है, जिससे बलगम से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह नाक के मार्ग को साफ करता है। इससे सांस से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। 
  • रोमछिद्रों को खोलने में मदद  : गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे स्किन में मौजूद अतिरिक्त गंदगी और तेल से छुटकारा मिलता है। हालांकि, काफी ज्यादा ठंडे पानी से नहाने की वजह से आपकी स्किन ड्राई भी हो जाती है। इसलिए जब भी आप गर्म पानी से नहाएं, तो तुरंत अपनी स्किन को मॉइस्चराइजर करें। 
Hot Water

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

गर्म पानी आपकी स्किन के सीबम परत को नुकसान पहुंचाता है, जो आपकी त्वचा की ऊपरी परत में नमी और कैराटिन कोशिकाओं को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसी स्थिति में कोशिकाओं की नमी को लॉक करना मुश्किल हो जाता है। 

अगर आप रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं, तो इससे स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन पर सूजन, जलन जैसी परेशानियां भी होने की संभावना रहती है। गर्म पानी आपकी स्किन की गुणवत्ता के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 

क्या ठंडे पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा होता हैं?

ठंडे पानी

गर्म पानी की तुलना में ठंडे पानी से नहाना त्वचा के लिए अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने से आपकी सीबम की परत को नुकसान पहुंचता है, जिससे त्वचा नमी खोने लगती है। ऐसे में ड्राई स्किन की परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है, जिसकी वजह से स्किन में खुजली, रैशेज़, लालिमा जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि स्किन के लिए गर्म पानी की तुलना में ठंडे पानी नहाना अधिक फायदेमंद होता है। 

क्या कोल्ड शॉवर, हॉट शॉवर से बेहतर है?

Hot Shower

त्वचा और बालों को अगर आप ध्यान रखते हैं, तो कोल्ड शॉवर हॉट शॉवर की तुलना में बेहतर होता है। क्योंकि इससे स्किन और बालों पर चमक आती है। साथ ही यह आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। वहीं, अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी बनी रहती है, तो इस स्थिति में कोल्ड शॉवर आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसी स्थिति में हॉट शॉवर ही आपके लिए अच्छा विकल्प है। 

नमक के पानी से नहाने के फायदे

नमक के पानी से नहाने से मांसपेशियों को रिलैक्स महसूस होता है। साथ ही यह कमर और घुटनों के दर्द को कम कर सकता है। स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए भी आप नमक के पानी से नहा सकते हैं। यह डैंड्रफ को भी कम कर सकता है। 

Salt Shower

इतना ही नहीं, नमक के पानी से नहाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। अगर आप अपनी स्किन को गहराई से क्लीन करना चाहते हैं, तो सप्ताह में कम से कम 2 बार नमक के पानी से नहाएं।

रोज नहाने के नुकसान

यदि आप रोजाना नहाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है। साथ ही स्किन में काफी ज्यादा इरिटेट की परेशानी होने की संभावना रहती है। अगर आपकी स्किन पहले से काफी ज्यादा ड्राई है,  तो इस स्थिति में रोजाना नहाने से आपकी स्किन की खुजली बढ़ सकती है। 

Daily Bath Disadvantage

साथ ही इससे स्किन का बेरियर डैमेज हो जाता है, जिससे स्किन में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। साथ ही चोट लगने पर इन्फेक्शन को बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना नहाते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है, जिसकी वजह से आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। 

क्या कोल्ड शॉवर सोरायसिस के लिए अच्छा है?

कोल्ड शॉवर

गर्म पानी की तुलना में कोल्ड शॉवर स्किन के लिए अच्छा होता है। क्योंकि अगर आप एक्जिमा या सोरायसिस जैसी स्किन संबंधी परेशानियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो आपकी स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति में खुजली बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए सोरायसिस मरीजों के लिए कोल्ड शॉवर अच्छा विकल्प है। 

क्या ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता है?

ठंडे पानी से नहाने से स्किन के पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है, जो आपकी स्किन पर कसाव लाने में मददगार होता है। साथ ही इससे आपकी स्किन की चमक भी अच्छी होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों के दिनों में अपनी स्किन पर कसाव लाना चाहते हैं, तो ठंडे पानी से ही अपना चेहरा क्लीन करें।

ठंडा और गर्म, दोनों ही शॉवर आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते हैं। हालांकि, अगर आप स्किन की बात करें, तो ठंडा पानी आपकी स्किन के लिए अधिक हेल्दी होता है। वहीं, गर्म पानी से स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप कह सकते हैं कि ठंडा शॉवर स्किन के लिए अधिक बेहतर हो सकता है। हालांकि, किसी भी शॉवर को लेने से पहले मौसम, उम्र और अपनी शारीरिक स्थिति पर जरूर ध्यान दें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

गर्मी में ठंडे पानी से नहाने के फायदे

गर्मी में अगर आप ठंडे पानी नहाते हैं, तो इससे आपको गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही यह गर्मियों के दिनों में पसीने से होने वाली खुजली को शांत कर सकता है। साथ ही सुबह के समय होने वाले आलस को कम करता है। ठंडे पानी से अगर आप गर्मी में नहाते हैं, तो इससे मांसपेशियों को आराम भी मिलता है।

ठंडे पानी में पैर रखने के फायदे

ठंडे पानी में पैर रखने से आपको रिलैक्स फील होता है। साथ ही यह एनर्जी को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं, ठंडे पानी में पैर रखने से शरीर की विषाक्तता भी कम होती है।

सर्दी में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

सर्दियों के मौसम में आपको न तो अधिक गर्म और न ही अधिक ठंडे पानी से नहाना चाहिए। इस मौसम में आपको हल्के गुनगुने पानी से नहाने की सलाह दी जाती है।

क्या कोल्ड शॉवर ऑयली स्किन के लिए अच्छे होते हैं?

ठंडे पानी से नहाना आपकी ऑयली स्किन के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इससे स्किन के पोर्स बंद होते हैं, जिससे स्किन से अतिरिक्त तेल बाहर नहीं आता है। ऐसे में आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आता है।

क्या ठंडा पानी आपकी त्वचा को सुखा सकता है? / क्या हॉट शॉवर आपकी त्वचा के लिए खराब है?

ठंडा पानी स्किन को ड्राई नहीं करता है, क्योंकि इससे पोर्स बंद होते हैं, जो सीबम के उत्पादन को लॉक करते हैं। इससे स्किन की नमी को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद मिलती है। हालांकि, गर्म पानी से नहाने से आपकी स्किन जरूर ड्राई हो सकती है।

क्या हॉट शॉवर मुंहासों को कम करता है?

ठंडे पानी से नहाने से स्किन के रोम छिद्रों में कसाव आता है, जो सीबम के उत्पादन को कम करता है। ऐसे में मुंहासे पैदा होने वाले बैक्टीरिया का उत्पादन कम होता है, जिससे मुंहासों की परेशानी कम की जा सकती है।