Overview: सुबह उठते ही अपना चेहरा गर्म पानी से धोएं या ठंडे पानी से? जानें मॉर्निंग स्किन केयर का सही तरीका
आपको पता है कि अपना चेहरा हमें ठंडे पानी से धोना चाहिए या गर्म पानी से, अगर नहीं तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की पूरी जानकारी देते हैं।
Morning Skin Care: आप सुबह उठने के बाद क्या करते हैं अक्सर सुबह उठने के बाद महिलाएं अपना चेहरा गर्म या ठंडे पानी से धोती है। रात में अक्सर जब हम सोते हैं तो चेहरे में गंदगी और ऑयल भी जमा हो जाता है। ऐसे में सुबह उठकर गर्म या ठंडे पानी से चेहरा धोना बहुत ही जरूरी होता है, नहीं तो इसका असर सीधा हमारी त्वचा पर पड़ता है, लेकिन आपको पता है कि अपना चेहरा हमें ठंडे पानी से धोना चाहिए या गर्म पानी से, अगर नहीं तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की पूरी जानकारी देते हैं।
नियमित तौर पर सुबह उठने के बाद हमें अपना चेहरा केवल ठंडे पानी से ही धोना चाहिए क्योंकि इसके दो फायदे होते हैं। सबसे पहला फायदा तो यह होता है कि आपकी स्किन पोर्स को अचानक से कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है, जबकि अगर आप गर्म पानी से चेहरे को धोएंगे तो यह सेंसिटिव स्किन पोर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ठंडे पानी से मुंह धोते हैं तो इसका फायदा यह होता है कि यह स्किन के नेचुरल ऑयल और पीएच को बैलेंस रखने में मदद करता है, जबकि गर्म पानी आपकी स्किन पीएच को असंतुलित कर देता है। इसके अलावा भी सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरे धोने के बहुत सारे फायदे होते हैं।
Morning Skin Care: ठंडे पानी से चेहरा धोने के फायदे

सुबह उठकर नियमित तौर पर ठंडे पानी से चेहरे धोने के बहुत सारे फायदे होते हैं। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
- सबसे पहले और बड़ा फायदा यह होता है कि यह आपके चेहरे की टोनिंग में मददगार साबित होता है।
- दूसरा फायदा यह होता है कि इस पानी के इस्तेमाल से आपका चेहरा रिफ्रेश नजर आता है और आपको सभी स्क्रीन जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाता है। अगर कोई समस्या होती है तो वह समस्या नहीं होगी।
- इसके अलावा यह एक्ने और ड्राई स्किन समस्या वाले लोगों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें

सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल अक्सर सोने से पहले भी किया जाता है इससे झुर्रियां और ड्राई स्किन जैसी समस्या से निजात मिलता है, क्योंकि यह हमारे चेहरे से ऑयल और डर्ट को कम करने में मदद करता है और स्किन की कई समस्याओं से बचने के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है, इसीलिए अक्सर सुबह उठकर त्वचा के हिसाब से गर्म या ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ करना चाहिए, परंतु ठंडे पानी से चेहरा साफ करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।
नियमित तौर पर सुबह उठकर हमें ठंडे या गर्म पानी से चेहरा साफ करना चाहिए परंतु इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर कौन सी चीज सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, इसीलिए हमने आपको गर्म और ठंडे दोनों पानी के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आप को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
