गर्मियों में पसीने से परेशान हैं, तो ट्राई करें रसोई में आसानी से मिलने वाली ये चीजेंOverview:
home remedies for sweating in summer season
Home Remedies for Sweating: उमस भरी इस गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है। डाॅक्टरों की माने तो पसीना आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हमारे शरीर से पदार्थो को बाहर तो निकालता ही है। बल्कि हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित कंट्रोल रखने में मदद करता है। लेकिन यह पसीना तब मुसीबत बन जाता है जब आप गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते और खड़े-खड़े पसीने से तरबतर हो जाते हैं। इसकी वजह से बदबू के कारण कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बदबू से दूर रहने के लिए क्या करें।
टमाटर का जूस-
ये स्वादिष्ट पेय होने के साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ज्यादा पसीने से मुक्ति पाने के लिए रोजाना एक कप टमाटर का ताजा और ठंडा जूस पीना फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध टमाटकर पसीने की ग्रंथियों को विनियमित करने में मदद करता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू ढंग से चलाता है और शरीर को ठंडा रखता है। यह हमारी त्वचा के पोर्स को ब्लाॅक करने में मदद करता है जिससे शरीर से अधिक मात्रा में पसीने का बहाव न हो पाए। एक कप टमाटर जूस करीब एक सप्ताह तक नियमित पिएं । साथ ही त्वचा पर लगाने से जूस एंटी सैप्टिक का काम करता है। नहाने से पहले शरीर पर 10.15 मिनट के लिए शरीर पर टमाटर का जूस लगाएं। इसके बाद नहा लें।

नींबू का रस-
पसीना कंट्रोल करने में नींबू काफी असरदार है। खासतौर पर पसीने से आने वाली गंध के लिए बेहद फायदेमंद है। एक गिलास पानी में नींब का रस मिलाएं। इस पानी को नहाने से 10 मिनट पहले अपने शरीर पर रगड़ें। थोड़ा रुक कर नहा लें। नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ी पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित अंगोें पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद नहा लें। नींबू के रस को नहाने के पानी में मिला सकते हैं या एक मग्गा नींबू निचोड़ कर रख लें। स्नान के आखिर में इस नींबू पानी को अपने शरीर पर डाल लें। इससे दुर्गन्ध से राहत मिलेगी।

आलू-
शरीर के अतिरिक्त पानी या पसीने को सोखने के लिए जाना जाता है। खासतौर पर आर्मपीठ में आने वाले पसीने के लिए आलू एबज़ोर्बेंट पैड कि रूप में काम करता है। कपड़े पहनने से पहले आलू के स्लाइस काट कर प्रभावित त्वचा पर रगड़ें। अगर आप चाहें तो किसी बोतल में आलू का रस फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यह ठंडा रस आपको आराम पहुंचाएगा।

पौदीना-
प्राकृतिक रूप से कसैला पौेदीना पसीना रोकने का काम करता है। यह त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता। इससे शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण नही फैल पाता। पुदीना बाथिंग करें। पतीले में उबले पानी में पुदीना के पत्ते डालकर 1.2 घंटे के लिए रख दें। ठंडा होने पर पुदीना पानी छान कर नहाने के पानी में मिला लें। पौदीना पीस कर त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर बाद नहा लें। पुदीना का तेल की कुछ बूंदे भी बाथिंग टब में डाल कर नहा सकते हैं। पुदीना के पत्तों का लेप भी काफी असरदार है। नहाने के बाद लेप शरीर के उन अंगों पर लगाएं जहां पसीना बहुत ज्यादा आता है। करीब 10 मिनट बाद दुबारा नहा लें।

एप्पल साइडर सिरका-
सिरका एक प्रतिस्वेदक पसीना रोकने के रूप में जाना जाता है। अपने कसैले स्वाद के कारण एप्पल सिरका पसीने केो कंट्रोल करने में सहायक है। एक गिलास पानी में 2.2 चम्मच सिरका और शहद मिलाकर खाली पेट पीने से शरीर के पीएच स्तर में संतुलन बना रहता है अैार ज्यादा पसीना आने से राहत मिलती है। रात को सेाने से पहले रुई के फाहे को सिरके में डुबो कर शरीर के उस भाग में लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता है। सुबह नहा लें।

बेकिंग सोडा-
शरीर में किसी तरह की गंध नही रहने देता। एक चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ी पेस्ट बनाएं। इसमें 2 या 3 बूंदे नारियल तेल को मिला लें। इसे शरीर के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद धो लें।

हर्बल चाय-
हर्बल चाय हमारे हमारे मेटाबोलिज़्म सिस्टम का विकास करती है जो शरीर से अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थो के बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना 2 से 3 कप हर्बल चाय का सेवन हमारी त्वचा के पोर्स कोे ब्लाॅक करता है। जिससे ज्यादा पसीना आने की दिक्कत में आराम मिलता है। शरीर में गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है।

नारियल का तेल-
नारियल के तेल की मालिश पसीने को रोकने में उपयोगी है। यह पसीने की गंध को कम करता है। इसमें मौजूद लाॅरिक एसिड पसीने के बैक्टीरिया को मारने में उपयोगी है।

