सर्दियों में लूज मोशन से राहत पाने के घरेलू उपाय
लूज मोशन की समस्या किसी को भी हो सकती है। सर्दियों में इसकी संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। कुछ होम रेमेडीज सर्दियों में लूज मोशन की समस्या से राहत पहुंचा सकती हैं।
Home remedies for loose motion in winter: सर्दियां खुशनुमा मौसम और ढेर सारी खाने की चीजों व सब्जियों के साथ लाती हैं कई बीमारियां। इस मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ-साथ पेट में समस्या होना भी सामान्य है। इन पेट की परेशानियों में लूज मोशन यानी दस्त शामिल है। लूज मोशन कोई बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है। लूज मोशन लूज या पानी जैसे स्टूल के फ्रीक्वेंट बॉवेल मूवमेंट्स को कहा जाता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन, कुछ कंडिशंस में यह परेशानी रोगी के शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकती है, जो एक गंभीर स्थिति है। सर्दियों में लूज मोशन होने पर कुछ घरेलू उपायों से भी राहत पाई जा सकती है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में।
सर्दियों में लूज मोशन के घरेलू उपाय
सर्दियों में हम अधिक लिक्विड्स जैसे पानी का सेवन बहुत कम कर पाते हैं। लेकिन, सर्दियों में लूज मोशन होने पर इस बात का ध्यान रखें कि आप जितना हो सके उतना अधिक पानी पीएं। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। सर्दियों में लूज मोशन के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:
अदरक
अदरक कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए एक अच्छी औषधि है। इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इन्हीं में से एक है लूज मोशन से राहत पहुंचाना। अदरक का सेवन करने से पेट को स्ट्रेंथ मिलती है और डाइजेशन सुधरती है। यही नहीं, अदरक में एंटीमाइक्रोबायल और एंटीफंगल इफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में अदरक का जूस पीने से न केवल लूज मोशंस कम होते हैं बल्कि इससे पेट में दर्द से भी राहत मिलती है। अदरक को आप चाय के रूप में पी सकते हैं। सर्दियों में अदरक की चाय पीना सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से भी आराम मिलता है।
पुदीना
पुदीना और नींबू का रस भी पेट के लिए अच्छे होते हैं। पुदीने में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे डाइजेस्टिव फ्लुइड्स का फ्लो बढ़ता है और पेट की लाइनिंग शांत होती है। इसलिए पुदीना को नींबू के रस में ड़ालकर पीने से पेट के दर्द और मरोड़ से राहत मिलती है।

धनिया और नींबू
नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे इसे ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए इसे बेहतरीन उपचार माना जाता है। इसके साथ ही हरा धनिया भी अपच को दूर करने में मददगार होता है। धनिया में मौजूद एसेंशियल ऑइल पेट को आराम भी पहुंचाते हैं। धनिया और नींबू का एक साथ सेवन करना लूज मोशन से राहत पाने में मददगार हो सकते हैं।
जीरा
जीरे में भी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जिससे अपच से छुटकारा मिलता है और लूज मोशन से भी राहत मिलती है। सर्दियों में जीरा का सेवन करने से आपको अन्य लाभ भी होंगे। आप जीरे को भूनें और उसे गर्म पानी के साथ खा लें या आप काला नमक मिला कर भी इसे खा सकते हैं।
ज्यादा लिक्विड लें
जैसा की पहले ही बताया गया है कि लूज मोशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसलिए, लूज मोशन होने पर जितना अधिक हो सके पानी पीएं। नमक और चीनी का घोल बना कर भी आप पी सकते हैं। सूप, नारियल पानी आदि का सेवन करने भी इसमें फायदेमंद होता है।
दही
दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत होता है। यही नहीं, इसके सेवन से पेट में मौजूद अनचाहे बैक्टीरिया को रिमूव करने में भी मदद मिलती है। यही नहीं, दही खाना डाइजेशन के लिए भी अच्छा है। छाछ को भी दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक बढ़िया होम रेमेडी माना गया है।

मेथी
मेथी में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होते हैं, जिसके कारण यह लूज स्टूल की समस्या से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन लूज मोशन होम रेमेडी मानी गई है। आप मेथी का पाउडर बना लें। अब एक पानी के गिलास में इसे ड़ाल कर इसे रोजाना सुबह इसे खाली पेट लें। इससे लूज मोशन से राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन बेहद लाभदायक है।
अनार का जूस
अनार के जूस को पीने से लूज मोशन में बहुत जल्दी अच्छे परिणाम मिलते हैं। लूज मोशंस को रोकने के लिए भी यह बेहतरीन रेमेडी है। केवल अनार खाना भी इसके लिए बेहतरीन है। अनार हमारी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आप घर पर भी इस जूस को आसानी से बना सकते हैं।
हल्दी
हल्दी में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो लूज मोशन के लक्षणों को सुधारने में मदद करती हैं। यह इंटेस्टाइन में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में भी सक्षम है। यही नहीं, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसके यह गुण डाइजेशन को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। एक चुटकी हल्दी को हलके गर्म पानी में घोल कर रोजाना एक या दो बार पीएं।
केला
केले में पोटैशियम और फाइबर होते हैं जो पेट की परेशानियों जैसे गैस, अपच आदि को दूर करने में मददगार है। इसे खाने से पाचन सही रहता है जिससे लूज मोशन की समस्या जल्दी ठीक होती है। यही नहीं, इसके सेवन से पेट में दर्द से भी आराम मिलती है।

नारियल पानी
लूज मोशन के लिए यह न केवल अच्छी रेमेडी है बल्कि इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। यही नहीं, इससे रोगी को पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। आप सर्दियों में लूज मोशन से बचने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों में लूज मोशन से छुटकारा पाने के अन्य तरीके
यह तो आपने सुना ही होगा कि रोकथाम इलाज से बेहतर है। ऐसे में आप कुछ तरीकों का ध्यान रख कर इस समस्या से बच सकते हैं। यह तरीके इस प्रकार हैं:
- रोजाना हेल्दी और हाइजीनिक फूड का सेवन करें। जितना हो सके फास्ट फूड, ऑइली फूड, अधिक चीनी या नमक आदि का सेवन करने से बचें।
- इस समस्या से बचाव के लिए फाइबर से भरपूर फूड लेना महत्वपूर्ण है। इसलिए अपने आहार में फाइबर युक्त आहार का सेवन करें जैसे सब्जियां, फल और साबुत अनाज आदि।
- जिन चीजों से आपको एलर्जी है, उनका सेवन करने से बचें।
- एल्कोहॉल और कैफीन को कम मात्रा में ही खाएं।
- सही से हाथों को धोने से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

एक हफ्ते तक लगातार लूज मोशन होना बहुत गंभीर स्थिति है। इंफेक्शन या मेडिकेशन्स के कारण यह परेशानी चार हफ्ते तक रह सकती है। ऊपर बताई रेमेडीज को अगर आप दो दिन से अधिक अनुभव करते हैं और आपको कोई फायदा नहीं हो रहा हो, तो देर न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। कई बार सही समय पर इलाज जानलेवा हो सकता है। इस परेशानी से बचाव और राहत पाने के लिए अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए।
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या ठंडा मौसम लूज मोशन का कारण बन सकता है?
सर्दियों में लूज मोशन का क्या कारण है?
सर्दियों में लूज मोशन को रोकने के लिए कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए?
लूज मोशन से राहत पाने के लिए कौन सी होम रेमेडी सबसे बेहतर और तेज है?
लूज मोशन की समस्या सर्दियों में कितने दिन तक रह सकती है?
लूज मोशन की स्थिति में किस फल को खाना फायदेमंद होता है?
लूज मोशन की स्थिति में कौन सी मेडिसिन लेनी चाहिए?
