सर्दी के कारण हो रहे पेट दर्द में काम आएंगी ये होम रेमेडीज, जानें: Winter Stomach Pain
Winter Stomach Pain Credit: Istock

Winter Stomach Pain: सर्दी के मौसम में ठंड के कारण पेट दर्द, छाती में भारीपन और उल्‍टी की समस्‍या होना आम है। माना जाता है कि सर्दी के मौसम में शरीर की इम्‍यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिस वजह से पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगता है। पाचन तंत्र खराब होने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और उल्‍टी जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो ये समस्‍या किसी को भी हो सकती है लेकिन बच्‍चे इसका शिकार अधिक होते हैं। अचानक होने वाले पेट दर्द को ठीक करने के लिए आप अंग्रेजी दवाओं के अलावा घरेलू उपायों यानी होम रेमे‍डीज का उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावशाली होम रेमेडीज के बारे में।

Also read : सर्दियों में रात में चेहरे पर ये 5 चीजें लगाएं, स्किन को मिलेगा इंस्टेंट निखार

नमक और पानी

Winter Stomach Pain
salt and water

पेट दर्द के कारण कई बार लूज मोशन और वीकनेस जैसे लक्षण महसूस होते हैं। साथ ही खाना पचाने में भी परेशानी होती है। पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्‍मच नमक मिलाएं और इसका सेवन करें। नमक के पानी का सेवन दिन में दो से तीन बार किया जा सकता है।

मेथी दाना का सेवन

पेट दर्द में मेथी दाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने की तासीर गर्म होती है जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है और दर्द से भी राहत मिलती है। मेथी दाने का नियमित सेवन करने से पेट में बनने वाली गैस से भी छुटकारा मिल सकता है। मेथी का सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्‍मच मेथी दाना डालकर उबाल लें। पानी अच्‍छी तरह उबल जाने के बाद इसे छान लें और सिप-सिप करके इसका सेवन करें। आपको कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा।

अनार और काली मिर्च

पेट दर्द होने पर अक्‍सर कुछ खाने का मन नहीं करता जिसकी वजह से कमजोरी और बेचैनी महसूस होने लगती है। ऐसे में अनार और काली मिर्च का सेवन लाभदायक हो सकता है। अनार और काली मिर्च खाने से गैस की समस्‍या भी काफी हद तक ठीक हो जाती है साथ ही दर्द से भी राहत मिल सकती है।

नींबू पानी

lemonade
lemonade

सर्दी के मौसम में पानी की प्‍यास काफी कम हो जाती है, जिसके कारण पेट संबंधित विकार उत्‍पन्‍न होने लगते हैं। इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और काला नमक मिला सकते हैं। इससे गैस और एसिडिटी को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

जीरे का पानी

जीरे का पानी बेहद गुणकारी होता है। इसके नियमित सेवन से पेट दर्द, गैस, मितली और उल्‍टी जैसी समस्‍या से निजात मिल सकती है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्‍मच जीरा डालकर रख दें। कुछ देर बाद इसे छान लें और काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें। साबुत जीरे की जगह आप भुने हुए जीरे पाउडर का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस का सेवन करने से पेट की तमाम समस्‍याओं से निजात मिल सकती है। एलोवेरा पाचन मंत्र को मजबूत बनाकर गैस, पेट दर्द और मरोड़ जैसी समस्‍याओं को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा का सेवन सुबह खाली पेट करने से अधिक लाभ मिलता है।