सर्दियों में रात में चेहरे पर ये 5 चीजें लगाएं, स्किन को मिलेगा इंस्टेंट निखार : Night Skin Care Routine For Winter
सर्दी के मौसम में हमें अपनी त्वचा का अधिक ख्याल रखना चाहिए। आप चाहें तो सर्दी मौसम में त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने के लिए आप कई तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Night Skin Care For Winter: प्रत्येक महिला की अलग त्वचा होती है। कुछ महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है, तो कुछ की ड्राई होती है। वहीं कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनकी त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में हमें अपनी त्वचा का अधिक ख्याल रखना चाहिए। आप चाहें तो सर्दी मौसम में त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने के लिए आप कई तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आज हम सोने से पहले किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, उसके बारे में बताने वाले है।
Also read : विंटर में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये 5 काम
एलोवरा जेल

आप सर्दी के मौसम में भी अपने चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। आप रात में सोने से कुछ देर पूर्व ही एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से अपनी त्वचा पर लगा लें और थोड़ी देर फेस पर मसाज कर लें। इससे हमारी त्वचा काफी मुलायम हो जाती है।
ग्लिसरीन

रात में सोने से पहले ग्लिसरीन से चेहरे पर मसाज करना काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपकी त्वचा अधिक सेंसिटिव नहीं है, तो आप यह उपाय अपना सकती हैं। आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर ग्लिसरीन लगाएं और कुछ देर तक फेस पर मसाज करें। फिर 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। ग्लिसरीन हमारी हमारी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर लंबे समय तक नमी बनी रहती है और वो ड्राई नज़र नहीं आती हैं।
देसी घी

देसी घी का इस्तेमाल न सिर्फ खाने के लिए बल्कि चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए भी किया जाता है। आप रात को सोने से पहले देसी घी से फेस और फटी एड़ियों की मसाज कर सकती हैं। कुछ देर मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह ड्राई और फटी त्वचा से राहत दिलाता है। आप अगर ये उपाय प्रतिदिन आजमाती है, तो इसकी वजह से हमें त्वचा संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
दूध लगाएं

विंटर में सोने से पहले त्वचा को साफ जरूर करना चाहिए। इससे हमारे चेहरे पर गंदगी नहीं बैठती है। आप दूध का क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध त्वचा की गहराई से साफ करता है। क्योंकि, इसमें लिक्विड एसिड होता है, जो एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। आप रात में सोने से पहले ठंडे दूध से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
शहद

शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिस वजह से ना सिर्फ इसके सेवन से बल्कि चेहरे पर इसे लगाने से भी हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आपकी त्वचा काफी ड्राई है, तो आपको रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर शहद से मसाज जरूर करना चाहिए। आप तकरीबन मसाज करने के 10 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखाई देगा।
