सर्दियों में इस स्क्रब के इस्तेमाल से स्किन नहीं होगी ड्राई, एक बार जरूर करें ट्राई
Scrub for Winters सर्दियों में खराब होती स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप नैचुरल स्क्रब का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और कैसे करें प्रयोग?
Scrub for Winters : सर्दी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, ऐसे में स्किन की देखभाल बेहद जरूरी है। मुख्य रूप से अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है, तो ऐसी स्थिति में इन दिनों आपको अपनी स्किन की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने की वजह से स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। ऐसी स्थिति में स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी होता है।
हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो सर्दियों के दिनों में स्क्रब नहीं करते हैं। इसका कारण स्क्रब से स्किन और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है। अगर आप भी इस डर से स्क्रब नहीं करते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे स्क्रब के तरीके बताएंगे, जो सर्दियों के दिनों में आपकी स्किन को बेहतर ढंग से एक्सफोलिएट कर सकते हैं। साथ ही इससे स्किन पर ड्राईनेस भी नहीं होगी। आइए जानते हैं सर्दियों में किस तरह करें स्किन को एक्सफोलिएट?
Also read : खूबसूरत त्वचा के लिए रात में सोने के समय करें ये 6 उपाय
पपीते से करें स्किन का स्क्रब

सर्दियों में अगर आप स्क्रब करना चाह रहे हैं, तो पपीता का प्रयोग करें। पपीते में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान कर सकते हैं। मुख्य रूप से पपीता विटामिन सी, विटामिन ए और पपैन नामक एंजाइम से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार हो सकता है।
पपीते का स्क्रब करने के लिए सबसे पहले 1 टुकड़ा पपीता लें। अब इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इस मैश हुए पपीते में थोड़ा सा ओट्स डालें और मिक्स कर लें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर एप्लाई करें। ध्यान रखें कि इसे आपको रगड़ना नहीं है, इसे करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम किया जा सकता है। सर्दियों में अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव हो जाती है, तो यह स्क्रब आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
मसूर की दाल से बनाएं स्क्रब
सर्दियों में अगर आप अपनी स्किन को स्क्रब करना चाह रहे हैं, तो मसूर की दाल से स्क्रब तैयार करके चेहरे पर लगाएं। इसके लिए मसूर की दाल को हल्का सा दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और शहद मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

करीब 10 मिनट के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। इस स्क्रब से आपकी स्किन काफी अच्छी तरह से एक्सफोलिएट हो सकती है। यह हर टाइप की स्किन पर आसानी से सूट कर सकता है।
सर्दियों में अगर आपकी स्किन काफी ज्याद रूखी और बेजान हो जाती है, तो इन स्क्रब की मदद से आप अपनी स्किन में जान डाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
