40 की उम्र में जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
40 की उम्र में अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो कई तरह के टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
Tips for youthful skin : स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां नजर आने लगती हैं। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां काफी ज्यादा हो रही हैं, तो आप समय से पहले बूढ़े नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने चेहरे की झुर्रियों को कम करना बहुत ही जरूरी है। 40 की उम्र में अगर आप जवां दिखना चाहती हैं, तो आपको नियमित रूप से कुछ आसान से उपायों को फॉलो करने की जरूरत होती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन को जवां और खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस लेख में स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के क्या उपाय हैं?
Also read : मलाइका की तरह फॉलो करें ये 21 डे क्लींज, दमकेगी स्किन
रोजाना पिएं 1 गिलास गुनगुना पानी

स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होता है। साथ ही यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है, जिससे स्किन पर मौजूद झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है। यह धीरे-धीरे शरीर की विषाक्तता को कम कर सकता है।
रोजाना करें एक्सरसाइज
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेट बेहतर ढंग से होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर झुर्रियां न आए, तो रोजाना कुछ मिनटों तक एक्सरसाइज करें। हल्के-फुल्के फेस एक्सरसाइज करने से स्किन पर ग्लो आ सकता है।
मेडिटेशन करें
चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए मेडिटेशन करना प्रभावी हो सकता है। यह स्किन की कायाकल्प को बदल सकता है। साथ ही यह आपकी एकाग्रता को बढ़ावा देता है। मेडिटेशन न सिर्फ स्किन के ग्लो के लिए बेहतर है, बल्कि इससे दिमाग को तेज करने में मदद मिल सकती है।
रोजाना पिएं फलों का जूस
स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए फलों के जूस का सेवन करें। फलों का सेवन करने से स्किन की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से संतरा, केला, सेब जैसे जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

वॉकिंग करें
जवां और खूबसूरत स्किन के लिए नियमित रूप से वॉक करना भी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। स्किन की झुर्रियां घटाने के लिए रोजाना कम से कम 3 किलोमीटर जरूर वॉक करें। वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है। इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

स्किन को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए आप नियमित रूप से इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
