21-Day Cleanse: मलाइका अरोड़ा 50 साल की उम्र में भी इतनी फिट व खूबसूरत नजर आती हैं कि हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। दरअसल, मलाइका अपने खाने का खास ख्याल रखती हैं। वह हम सभी की तरह पार्टी या फंक्शन एन्जॉय करती हैं, लेकिन साथ ही वह इस बात का भी ख्याल रखती है कि पार्टी फूड के कारण उनकी स्किन या सेहत पर कोई नेगेटिव इफेक्ट ना पड़े। दरअसल, वह अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए 21डे क्लींज करती हैं। जिससे उनका वजन भी मेंटेन रहता है और स्किन भी दमकने लगती है। अगर आपको भी वेडिंग या फेस्टिवल में मीठा आदि खाने के कारण ब्लोटिंग आदि की समस्या हो रही है तो आप मलाइका की तरह डिटॉक्स ड्रिंक बना सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मलाइका के डिटॉक्स ड्रिंक या यूं कहें कि ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं-
Also read : सर्दियों में चाहिए आलिया भट्ट जैसी ग्लोइंग स्किन तो आजमाएं ये जादुई तरीके: Winter Skin Care
सेब, पालक और अनानास से बनाएं ड्रिंक

यह ड्रिंक मलाइका को काफी पसंद है। यह ड्रिंक न केवल आपकी बॉडी के हाइड्रेशन को बरकरार करता है, बल्कि इससे पाचन में भी सुधार होता है। इसके लिए आपको हरे सेब, पालक, अनानास, अदरक, नींबू चाहिए। आप सेब, पालक के पत्ते, अनानास, अदरक के टुकड़े व नींबू मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब आप इसे एक छलनी की मदद से छान ले और सुबह-सुबह इसे पीएं।
पिंक सॉल्ट और अदरक से बनाएं डिटॉक्स वॉटर

अगर आप भी मलाइका की तरह एक या तीन सप्ताह के लिए क्लींज प्रोग्राम कर रहे हैं तो हर दिन अलग-अलग डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं। आप पिंक सॉल्ट और अदरक से डिटॉक्स वॉटर बनाएं। इसके लए आप एक गिलास पानी में चुटकी भर पिंक सॉल्ट और अदरक पीएं। इस तरह आप अपने दिन की शुरुआत एक ताजगी के साथ कर पाएंगे। यह डिटॉक्स वॉटर भी पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
शहद, नींबू और अदरक की चाय

अगर आपको दिन की शुरुआत में चाय पीना पसंद है तो आप अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए शहद नींबू अदरक की चाय लें। इसके लिए पैन में एक कप पानी गर्म करें। अब इसमें अदरक कद्दूकस करें। जब पानी में उबाल आ जाए तो इसे छान लें। अब इसमें नींबू का रस व शहद डालकर मिक्स करें। आप इसे गर्मागर्म एन्जॉय करें।
ऑरेंज-गाजर और अदरक डिटॉक्स ड्रिंक

यह डिटॉक्स ड्रिंक सर्दियों के लिए एकदम सही मानी जाती है। इसके लिए आप सर्दियों में मिलने वाली गाजर व ऑरेंज आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले गाजर व ऑरेंज का अलग-अलग जूस निकाल लें। अब एक ब्लेंडर जार में इन जूस व अदरक को डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह ड्रिंक आपकी बॉडी को कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करती है।
नींबू और पुदीना के साथ नारियल पानी

यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो आपको एनर्जेटिक फील करवाने में भी मदद करेगी। जहां नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। वहीं नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी भी आपको बीमारियों से बचाता है। इसके लिए आप एक ब्लेंडर जार में नारियल पानी, पुदीना के पत्ते और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आपकी टेस्टी डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार है।
