घी खाने के हैं ढेरों फायदे, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ
घी भी ऐसी चीज है, जिसे दूध से निकाले गए मक्खन को गर्म करके घी बनाया जाता है। भारत में इसका उपयोग तेल के स्थान पर होता है।
Health Benefits of Ghee: भारतीय घरों में दूध से बने उत्पादों का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है, जिसमें दही, मक्खन और मावा का नाम शामिल है। इनमें से एक घी भी ऐसी चीज है, जिसे दूध से निकाले गए मक्खन को गर्म करके घी बनाया जाता है। भारत में इसका उपयोग तेल के स्थान पर होता है। वैसे आयुर्वेद में घी को औषधि माना गया है। इस सबसे प्राचीन सात्विक आहार से सर्वदोषों का निवारण होता है। घी वात और पित्त को शांत करने में सर्वश्रेष्ठ है। इसके साथ ही कफ भी संतुलित करता है। इससे स्वस्थ वसा प्राप्त होती है, जो लिवर और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर घी खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपको घी के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। इससे पहले गाय और भैंस के घी के अंतर को समझ लें।
गाय और भैंस के घी में अंतर?

भैंस के घी में गाय के घी की तुलना में अधिक फैट होता है, इसलिए वजन बढ़ाने के लिए भैंस का घी खाना चाहिए। जबकि, गाय के घी में वसा की मात्रा कम होने के कारण वजन घटाने के लिए उपयोगी होता है। वहीं, गाय के घी में विटामिन ए की अधिकता होती है, जिसके कारण इसका रंग पीला होता है, जबकि भैंस का घी सफेद रंग का होता है। आयुर्वेद में भैंस के घी की तुलना के मुकाबले गाय के घी को मनुष्य के शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। इसके अलावा गाय के घी के सेवन से हमारी आंखें भी अधिक समय तक स्वस्थ रहती है।
घी या मक्खन, क्या बेहतर है?

घी और मक्खन में अगर तुलना की जाए तो मनुष्य के शरीर के लिए घी का सेवन करना अधिक फायदेमंद है क्योंकि यह मक्खन की तुलना में कम दूध वाला प्रोटीन होता है। इसलिए, अगर कोई व्यक्ति प्रोटीन के स्रोत के लिए डेयरी उत्पादों पर निर्भर है, तो उसे खाने में मक्खन का सेवन करना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, वह मक्खन का सेवन नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह खाने में घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इससे हमें अधिक विटामिंस मिलते हैं।
घी खाने के फायदे

पाचन में मददगार
हमारे खाने में देसी घी का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इसके अलावा हमारी आंत भी अच्छी तरह से अपना काम करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार घी का नियमित सेवन करने से पेट में अल्सर और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यही कारण है कि लोग प्राचीन समय से अपने खाने में प्रतिदिन देसी घी का सेवन करते आ रहे हैं।
घी में मौजूद विटामिन है फायदेमंद
जो घी घर में बनाई जाती हैं, वह बिल्कुल शुद्ध देसी होती है और इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इससे हमारा शरीर फिट रहता हैं। घी में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे बालों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा हमारे बालों में डैंड्रफ और खुजली की परेशानी भी नहीं होती है। इसके अलावा घी में विटामिन ए, डी, ई और के भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
भूख और नींद को बढ़ाता देसी घी

अगर आपको रात में नींद जल्दी नहीं आती है या फिर भूख अन्य सामान्य व्यक्ति के मुकाबले कम लगती है, तो आपको अपने खाने में प्रतिदिन घी का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, यह आपके भूख को बढ़ाता है और आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी।
मोटापे का मुकाबला

घी हमारे अधिक वजन को कम करने में भी मददगार हो सकता है, क्योंकि ये सीएलए यानी कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड का बढ़िया स्रोत है। खाने में प्रतिदिन एक चम्मच घी के सेवन से यह हमारे शरीर के फैट को भी कम करने में मदद कर सकता है।
घाव और सूजन की रोकथाम के लिए
देसी घी में बैक्टीरिया को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से अगर आप शहद और घी को मिक्स करके किसी घाव या सूजन पर प्रतिदिन लगाएंगी, तो यह सूजन को कम करने और घाव को भरने का काम करता है। इसके अलावा अगर आपके शरीर पर कहीं कोई निशान है, तो घी और शहद के लेप लगाने से वह भी ठीक हो सकता है। लेकिन, इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घी और शहद के मिश्रण को कभी भी खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह हानिकारक हो सकता हैं।
गर्भावस्था में घी के फायदे
गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के लिए घी बेहद फायदेमंद है। चावल और दही के साथ घी का सेवन भ्रूण के दिल के फायदेमंद हो सकता है। छठे महीने में चावल के साथ गाय का घी भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए उपयोगी हाे सकता है। इसके अलावा घी में भुने हुए गार्डन क्रेस सीड के बीजों को दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाने से यह गर्भावस्था के दौरान महिला को कमजोरी से बचाने में मदद करता हैं।
घी खाने के नुकसान

गर्भवती महिलाएं शुरुआती दिनों में ना खाएं घी
गर्भवती महिलाओं के लिए घी का सेवन बेहद फायदेमंद है। लेकिन, उन्हें अपनी प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में घी खाने से बचना चाहिए। नहीं तो यह उनके लिए घातक साबित हो सकता है।
लूज़ मोशन

अगर आप प्रतिदिन अपने खाने में घी का सेवन करती हैं, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। लेकिन, उसकी मात्रा तय होनी चाहिए। अगर आप प्रतिदिन अधिक मात्रा में घी का सेवन करेंगे, तो आपको अपच और लूज मोशन की समस्या हो सकती हैं।
सर्दी में बनाएं दूरी
सर्दी और कफ की समस्या के दौरान कहा जाता है कि घी को गर्म करके अपने पूरे शरीर में लगाना चाहिए। ताकि, आपको आराम मिल सके। लेकिन, कभी भी कफ और सर्दी के दौरान घी का सेवन ना करें। क्योंकि, यह समस्या को भयानक रूप दे सकती है और आपके गले में कफ बैठ सकता है।
घी से ऐसे निखेरेगी त्वचा

खाने में घी का उपयोग करने से जिस तरह से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ठीक उसी तरह घी हमारी त्वचा को भी निखार सकता है। घी के पोषक तत्व त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ अशुद्धियां भी दूर करते हैं, जिनमें दाग-धब्बे, पिंपल्स (Pimples) और डार्क सर्कल्स आदि शामिल हैं।
घी और बेसन
अगर आपके चेहरे पर अधिक पिगमेंटेशन है, तो आप एक कटोरी में दो चम्मच घी लें, इसमें एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंदे नींबू रस की मिला लें। इस फेस पैक हो आप अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
घी और केसर
चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए आप घी जी और केसर को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। आप एक कटोरी में एक चम्मच घी लें और उसमें तीन-चार केसर के छल्ले मिला लें। इसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा ले और बाद में चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।
घी और हल्दी
गर्मियों में चेहरे की टैनिंग और दाग धब्बों को दूर करने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच घी और आधा चम्मच हल्दी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। आपको यह फेस पैक काफी फायदा पहुंचाएगा।
घी को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?

घी को सुरक्षित रखने के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन, गर्मियों में घी को सुरक्षित रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए, आप हमेशा घी को किसी स्टील के बर्तन में स्टोर करके ठंडे स्थान पर रखें। वैसे, घी की तासीर गर्म होती है फिर भी इसे रेफ्रिजरेटर में भी रखा जा सकता है। फ्रिज में रखा हुआ घी एक साल तक सुरक्षित रहता है।
घी का उपयोग किन कामों के लिए करें?
- भारतीय घरों में घी का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन, ध्यान रखना चाहिए कि इसका फायदा तभी मिलेगा जब इसका उपयोग सीमित मात्रा में किया जाए।
- आप रोटी के स्वाद को बढ़ाने के लिए उस पर प्रतिदिन आधा चम्मच घी लगाकर खा सकती हैं।
- कई भारतीय घरों में नॉन वेज या वेज खाना बनाने के दौरान तड़का लगाने के लिए तेल के बजाय घी का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि, घी के तड़के से खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- अगर आपको गले में खराश की समस्या है, तो आप पानी, काली, मिर्च, चीनी और अदरक की चाय में घी मिलाकर पीना शुरू कर दे। आपको फायदा जरूर मिलेगा।
- अगर आपको गर्मी काफी ज्यादा लगती है, तो आप एक चम्मच घी में शक्कर को मिलाकर सेवन करें। इससे गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
- सालों से घी को जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है और इससे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आप छोटी-मोटी चोट को ठीक करने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
घी के घरेलू नुस्खे ऐसे आजमाएं
भारतीय घरों में घी किसी गुणकारी औषधि से कम ही है। ये खाने में स्वाद तो जोड़ता ही है। साथ ही अपने उपचार गुणों और स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है।
कब्ज के इलाज में कारगर
अगर आपको गंभीर कब्ज की समस्या है, तो रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से ये कब्ज की समस्या को दूर करेगा। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो आंतों को स्वस्थ्य रखता हैं।
बंद नाक का घरेलू इलाज
बंद नाक के कारण हमें कई तरह की परेशानियां होती हैं। छींक से लेकर सिर दर्द हमारी समस्याओं को लगातार बढ़ाते रहता है। ऐसे में आप सबसे पहले सुबह में नाक में गर्म शुद्ध देसी की कुछ बूंदें डालें। ऐसा प्रतिदिन करने से आपको राहत मिलेगी।
मधुमेह रोगियों के लिए घरेलू उपचार
अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है, तो आप अपने खाने में प्रतिदिन आधा चम्मच घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चपाती या पराठे पर घी लगाकर खाती है, तो उसमें मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स को नीचे लाने में मदद मिलती है। जो सुगरलेवल को संतुलित रखेगा।
बालों के लिए घरेलू उपाय
घी हमारे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह सूखे और बेजान बालों के लिए एक हेयर कंडीशनर के रूप में कारगर काम करता है। दो बड़े चम्मच घी और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह पैक आपके बालों को मुलायम और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा।
घर पर घी बनाने का तरीका

बाजार में आपको कई तरह के घी मिलेंगे। लेकिन, अगर आप अपने घर पर ही घी बनाती हैं, तो यह आपको काफी तरह के लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि, यह बिल्कुल शुद्ध होते हैं। आज हम आपको घर पर ही घी बनाने का तरीका बताने वाले हैं।
घी बनाने के लिए सबसे पहले आप 10 से 15 दिन तक कम से कम दूध में लगने वाली मलाई को इकट्ठा करें। इसके बाद इस मलाई को ब्लेंडर में डालकर 5 मिनट तक ब्लेंड करते रहे।ब्लेंड करने के बाद आप देखेंगे कि मक्खन और तरल (मट्ठा व छाछ) दोनों अलग-अलग हो गए हैं।
अब एक बर्तन में छाछ और दूसरे में मक्खन को निकाल लें। फिर मक्खन को एक नॉन स्टिक पैन में डालकर पकाएं। इसके बाद आप गौर करेंगी कि मक्खन धीरे-धीरे पिघलने लगेगा, जैसे ही मक्खन पिघलना शुरू हो जाए, तो आंच को कम कर दे। फिर थोड़ी ही देर में इसमें से ऊपर की तरफ घी तैरने लगेगा और नीचे कुछ जला हुआ नजर आने लगेगा।
ध्यान रखें कि आपको ज्यादा देर तक घी गैस पर नहीं उबालना है। आप अब गैस बंद कर दे और घी को ठंडा होने पर छान लें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
घी खाने के फायदे क्या हैं?
एक दिन में कितना घी खाना चाहिए?
घी खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?
क्या घी के साथ दूध पीना अच्छा है?
क्या घी सोने में मदद करता है?
नाभि में गाय का घी लगाने से क्या होता है?
सबसे महंगा घी कौन सा है?
घी मेरा पेट क्यों खराब करता है?
