Onion in Salad Effects: प्याज का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी को बनाने में किया जाता है। बिना प्याज के किसी भी सब्जी में टेस्ट नहीं आता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सलाद तक प्याज का इस्तेमाल होता है। वैसे तो कच्ची प्याज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लगभग हर घर में खाने के साथ कच्चा प्याज तो जरूर परोसा जाता है। कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से दूर रखा जाता है। कच्चे प्याज में एंटी एलर्जी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं।
साथ ही कच्चे प्याज में आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए ,कैल्शियम ,b 6, बी कंपलेक्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जी हां कई विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाने के फायदे के साथ साथ नुकसान भी बहुत हैं, जिन्हें जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
पेट से जुड़ी बीमारियां

भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना आम बात है, लेकिन जो लोग इसका सेवन आवश्यकता से ज्यादा करते हैं। उनमें कुछ परेशानियां नजर आ सकती हैं, जैसे उल्टी, गैस पेट में जलन, मतली, ब्लोटिंग इत्यादि समस्याएं हमें घेर सकती हैं। कच्ची प्याज में नेचुरल फ्रुक्टोज बड़ी मात्रा में मौजूद होता है, जिसके कारण यह समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्याज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बॉडी के कार्डियो लीवर सिस्टम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस वजह से ही सीने में जलन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
ब्लड शुगर लेवल को करें कम
जहां हाई शुगर के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, वहीं इसके साथ-साथ लो शुगर की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। मरीजों के साथ साथ लो शुगर की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाने से गैस, ब्लोटिंग, जलन इत्यादि की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे बचने के लिए आप प्याज को पकाकर खाएं। कच्चा प्याज खाने से ब्लड में शुगर लेवल काफी कम हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें कच्चा प्याज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर और प्रेगनेंसी में ना करें सेवन

प्रेग्नेंट महिलाओं को उल्टी और मतली की समस्या होती ही रहती है। इसलिए उन्हें इस अवस्था में ज्यादा कच्चा प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर का लेवल घट सकता है। इसलिए जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इसे खाने से पहले भी डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
सालमोनेला
यूएसए में वर्ष 2021 में सालमोनेला नामक बैक्टीरिया ने तबाही मचा रखी थी। दरअसल यह इन्फेक्शन दूषित प्याज खाने के कारण फैला था। इस इंफेक्शन के कारण रोगी के आंत के रास्ते पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जरूरी नहीं है कि यह संक्रमण केवल कच्चे प्याज के सेवन से ही हो सकता है। बल्कि अधपके मांस के सेवन से भी यह बीमारी हमें अपनी चपेट में ले सकती हैं।
