लटके हुए पेट को कैसे कम करें
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं वजन कम करने के उपाय क्या है?
Easy Weight Loss Remedy: आधुनिक समय में कई लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। मोटापा न सिर्फ आपके लुक को खराब करती है, बल्कि कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। इसलिए मोटापे को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। बढ़ते मोटापे के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल, लिवर से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा यह डिप्रेशन और स्ट्रेस का भी कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको मोटापा कम करना बहुत ही जरूरी है। मोटापा कम करने के लिए आप कई तरह के उपायों को फॉलो कर सकते हैं।
मोटापे का कारण कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं, जिसमें पीसीओडी, हाइपोथायरायडिज्म, जंक फूड्स का अधिक सेवन, कैलोरी युक्त आहार इत्यादि हो सकते हैं। इन कारणों पर ध्यान देकर भी आप मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको वजन कम कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
वजन घटाने के लिए आहार में बदलाव है जरूरी

वजन घटाने से लेकर बीमारियों से बचाव तक के लिए आपको अपने आहार में बदलाव की जरूरत होती है। इसके लिए आपको निम्न टिप्स फॉलो करने की जरूरत है, आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
- समय पर भोजन करें, किसी भी समय का भोजन छोड़े नहीं।
- अपने दिनभर के आहार को 6 हिस्सों में बांटे, जिसमें 3 बड़े और 3 छोटे हिस्से रखें।
- दिन की शुरुआत नींबू पानी, जीरा पानी, भीगे बादाम, अखरोट जैसी चीजों से करें।
- ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त आहार जैसे- अंडे, बेसन का चीला, काबुली चना, दाल इत्यादि को शामिल करें।
- दोपहर के खाने में साबुत अनाज, सब्जियां, दालें इत्यादि को नियमित रूप से शामिल करें।
- दिन में स्नैक्स के रूप में फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

कार्ब्स और रिफाइंड फूड्स से बनाएं दूरी
आज के समय में अधिकतर लोगों को कार्ब्स युक्त खानपान काफी ज्यादा पसंद होता है। हम में से कई लोग चीनी, सफेद ब्रेड, पास्ता, शहद, मैदे से बनी रोटियां जैसी चीजें काफी ज्यादा खाते हैं, लेकिन इन सभी चीजों में फाइबर न के बराबर होता है। वहीं, कार्ब्स और रिफाइंड काफी ज्यादा होता है, जो मोटापा बढ़ने का कारण हो सकता है। इसके बजाय आपको अपने आहार में बाजरा, रागी, चोकर युक्त रोटी, ब्राउन राइस, ज्वार जैसी चीजों को शामिल करें।

खाने की गलत आदतों से बनाएं दूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो तो सबसे पहले आपको गलत खानपान की आदतों को छोड़ना पड़ेगा। मुख्य रूप से अपने आहार में मीठा, तला-भुना, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस इत्यादि का सेवन न करें। इस तरह की चीजों में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके वजन को काफी तेजी से बढ़ा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस तरह के खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल न करें।

प्रोटीन युक्त आहार है जरूरी
वजन को तेजी से घटाने के लिए आहार में नियमित रूप से प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। प्रोटीन युक्त आहार पाचन के लिए बेस्ट होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही यह आपकी मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप अपने भोजन में नियमित रूप से अंडे, पनीर, चिकन, राजमा, छोले जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।

फैट युक्त आहार का करें सेवन
फैट शरीर के लिए जरूरी होता है। हालांकि, अनहेल्दी फैट स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही आपका वजन भी बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको अपने आहार में हेल्दी फैट को शामिल करने की जरूरत होती है। हेल्दी फैट के रूप में आप केनोला ऑयल, ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कद्दू के बीज, अखरोट, बादाम इत्यादि को अपने आहार में शामिल करें। वहीं, फैटी फिश भी हेल्दी फैट होता है।

फाइबर युक्त आहार है जरूरी
फाइबर युक्त आहार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा, बल्कि यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल, फाइबर पानी में आसानी से घुल जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है। साथ ही फाइबर को पचाने के लिए हमारे शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन तेजी से घट सकता है।
इसके अलावा आंत के गुड बैक्टीरिया के लिए फ्रेंडली होती है। यह पेट की समस्याएं जैसे- दस्त, ऐंठन, सूजन इत्यादि को कम कर सकता है। फाइबर के रूप में आप अपने आहार में सब्जियों और फलों के सलाद, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, अलसी के बीज, इसबगोल, चिया सीड्स इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम हो सकता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की चीजों का करें सेवन
बढ़ते वजन को घटाने के लिए आप अपने मेटाबॉलिज्म पर ध्यान दें। अगर आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, तो आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप अपने आहार में ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, हल्दी, हरी मिर्च, लौंग, दालचीनी, गर्म पानी, हर्बल टी इत्यादि का सेवन करें। इस तरह के आहार से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है, जिससे आपका वजन तेजी से घट सकता है।

फल और सब्जियों का अधिक से अधिक करें सेवन
वजन घटाने के लिए आहार में अनाज के साथ-साथ फल और सब्जियों की मात्रा को बढ़ाने की जरूरत होती है। ताजे फल और सब्जियों में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो वजन को घटा सकता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। ताजी हरी सब्जियों और फलों के रूप में आप तरबूज, लौकी, तोरई, भिंडी, आड़ू, पालक, पपीता इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

शरीर को करें डिटॉक्स
शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए आप आपको अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत है। इससे वॉटर रिटेंशन की समस्या भी कम की जा सकती है। बॉडी डिटॉक्स के लिए कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। वहीं, अधिक मात्रा में नमक युक्त आहार का सेवन न करें। इसके अलावा डिटॉक्स वॉटर तैयार करें, इसके लिए 1 गिलास पानी में नींबू, खीरा, अदरक, लेमन ग्रास के टुकड़ों को डालें और 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर होती है। इसके अलावा आपको अचार, नमक, पैकेट वाले स्नैक्स, चिप्स, नमकीन, कैच अप इत्यादि के सेवन से दूरी बनानी चाहिए।

चीनी की मात्रा करें कम
खाने में चीनी को शामिल करने से न सिर्फ हार्ट डिजीज, डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, बल्कि इसकी वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो प्रतिदिन लगभग ओसतन 15 चम्मच चीनी अधिक खाते हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा कई खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके शरीर पर बुरा असर डालती है। इसलिए कोशिश करें कि खाने में कम से कम मात्रा में चीनी को शामिल करें।

वजन घटाने के लिए पिएं ब्लैक कॉफी
कॉफी अगर सीमित मात्रा में पिया जाए, तो इससे आपके स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो फैट बर्न में प्रभावी ह सकते हैं। इसके अलावा कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। साथ ही यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरों को भी कम कर सकता है। अगर आप अपने वजन को तेजी से घटाना चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी का सेवन जरूर करें।

खाने को अच्छे से चबाकर खाएं
कुछ लोगों को तेजी से खाने की आदत होती है, ऐसे में शरीर का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, जब आप तेजी से खाते हैं, तो इससे शरीर में काफी मात्रा मे कैलोरी जमा हो जाती है, जिसका हमें अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं।

खाने के बाद दांत अच्छे से करें साफ
खाने के बाद दांतों को अच्छे से धोएं। इससे खाने के बाद कुछ भी खाने की इच्छा कंट्रोल होती है। वहीं, कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो दांतों को ब्रश करने के बाद कुछ भी खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा माउथ वॉश और ब्रश के बाद खाने की बार-बार क्रेविंग्स कंट्रोल होती है। इससे आपका वजन कम हो सकता है।

हेल्दी स्नैक्स करें शामिल
अक्सर शाम या फिर रात में भूख लग जाती है, ऐसे में हम चिप्स, बर्गर जैसी अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लग जाते हैं। इस तरह की चीजों का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी आप अपना वजन कम करें, तो इवनिंग स्नैक्स के रूप में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप फल, मखाना, नट्स, भुने हुए चने, सलाद, पनीर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद है जरूरी
वजन घटाने के लिए बेहतर खानपान के साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी होता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, जो वजन को घटाने के लिए जरूरी है।

रोजाना करें एक्सरसाइज
वजन घटाने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर को एक्टिव रखने से कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है, जो वजन को घटा सकता है। इसके लिए रोजाना वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, योग, प्राणायाम जैसे एक्सरसाइज आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

लटके हुए पेट को कैसे कम करें?
पेट की जिद्दी और लटकती हुई चर्बी को कम करने के लिए आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें। वहीं, नियमित रूप से योग करें। अगर आप सही डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं, तो 6 से 12 सप्ताह में आपकी लटकती चर्बी घट सकती है। साथ ही आपका पेट सपाट नजर आएगा।

अजवाइन का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए?
वजन को घटाने के लिए आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसे लगातार 1 माह तक पीने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, इसके साथ आपको सही डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने की जरूरत होती है।

जीरा पानी पीने से क्या मोटापा कम होता है?
जी हां, जीरा पानी आपके मोटापे को कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, जीरे में मैंगनीज, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस की प्रचुरता होती है, जो आपके शरीर के फैट को बर्न कर सकता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी भी बूस्ट कर सकती है।

गर्म पानी से कितने दिन में वजन कम होता है?
नियमित रूप से वजन को कम करने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इससे कितने दिनों में वजन कम होगा, इस विषय पर कहना मुश्किल है। हालांकि, इससे आपका कैलोरी बर्न तेजी से होता है, इसे आप अपने नियमित रूटीन में शामिल करें।

पेट और कमर को पतला कैसे करें?
पेट और कमर को पतला करने के लिए योग और एक्सरसाइज करें। साथ ही हेल्दी आहार को अपने डाइट में शामिल करें। इससे पेट और कमर की चर्बी कम हो सकती है।

FAQ | क्या आप जानते हैं
जल्दी-जल्दी पतले कैसे हों? / तेजी से वजन कम करने के लिए क्या करें?
तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाएं?
5 फीट की महिलाओं का वजन कितना होना चाहिए?
पतला होने के लिए क्या पीना चाहिए?
क्या जीरा और नींबू पेट की चर्बी को कम करते हैं?
पेट की चर्बी कैसे कम करें घरेलू उपाय बताएं?
