इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के साथ फ्लू के लक्षणों को भी दे सकते हैं मात ये 6 मसाले: Spices for Health
Spices for Health Credit: Istock

Easy Weight Loss: यदि आप मोटापे का शिकार हैं तो आयुर्वेद के अनुसार यह बढ़े हुए कफ दोष की निशानी है। आयुर्वेद के मुताबिक आपके शरीर में तीन महत्वपूर्ण तत्व कफ, पित्त और वात का संतुलन बिगड़ चुका है। आपकी दिनचर्या ऐसी हो चली है जो आयुर्वेद के मुताबिक दोषपूर्ण है और इसलिए भीतरी विकार शरीर के बाहर मोटापे और अन्य बीमारियों के रूप में बाहर आ रहे हैं।

आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके उपयोग से आपके शरीर की सभी क्रियाएं व्यवस्थित हो जाएगी। इनमें से कुछ चीजें तो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीज़ है जिससे वज़न कम किया जा सकता है।

मैथी-

methi

मैथी का प्रयोग सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका सही इस्तेमाल आपको कई तकलीफों से निजात दिला सकता है। इसमें गैलेक्टोमन्ना (एक प्रकार का तत्व जो पानी में घुलकर भूख को नियंत्रित करता है) होता है। इससे शरीर का मैटाबोलिक रेट कंट्रोल होता है। मैथी के बीज को आग में सेंककर इसका पाउडर बना लें। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लीजिए। इसके सेवन से वजन कम हो जाएगा।

 

दालचीनी-

dal chini

दालचीनी शरीर का शुद्धिकरण करती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म दुरुस्त होता है। इसके इस्तेमाल से आपका मोटापा तेजी से कम होने लगेगा। दिन की शुरुआत में दालचीनी की चाय पीना सबसे ज़्यादा लाभदायक होता है।

 

हल्दी-

haldi

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है। करक्यूमिन ही ऐसा तत्व है जो हल्दी को सुपरफूड बनाता है। अगर दूध के साथ हल्दी को रोज लिया जाए तो शरीर में मौजूद सारी अशुद्धियां नष्ट हो जाती हैं। इसके सेवन से कफ दोष दूर होता है। कफ दोष के नियंत्रित रहने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

 अदरक-

adrak

अदरक तासीर में गर्म होता है और इसका सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि ये वजन भी कम करने में कारागार है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अदरक शरीर में ज़हर नहीं टिकने देता। इसके साथ ही हानिकारक बैक्टेरिया को ये नष्ट कर देता है।

 

त्रिफला-

triphala

यह ऐसा ताकतवर चूर्ण है जो आपके शरीर की लगभग हर मुश्किल का समाधान करता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे हैं नुकसान बिल्कुल भी नहीं। इसकी आदत नहीं पड़ती और यह शरीर के हर अंग को फायदा पहुंचाता है। आंवला, हरितकी और भिभितकी का मिश्रण यह चूर्ण हर दिन गर्म पानी के साथ लेने से मोटापा कम होता है।

 

गुग्गुल-

gugaal

अगर गुग्गल आपकी किचन में नहीं है तो इसे ज़रूर रखें क्योंकि ये लाभ से भरपूर है। सदियों से आयुर्वेद में गुग्गुल को औषधी के रूप में अपना रखा है। इसमें गुग्गुलस्टेरोन नाम का तत्व होता है जिससे तेजी से वजन घटता है। इससे कोलेस्ट्रोल भी कम होता है।

ये भी पढ़ें-

ये 7 किसिंग स्टाइल आपके साथी को कर देंगी दीवाना 

सेक्स पावर बढ़ाते हैं ये फूड

सेक्स करें कैलोरीज घटाएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।