जाने सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ देसी घी लेने के कुछ फायदे: Benefits of Desi Ghee
Benefits of Desi Ghee with Warm Water

Benefits of Desi Ghee: पुराने जमाने में अपनाये जाने वाले प्राकृतिक और घरेलू दादा दादी के नुस्खों की उपयोगिता को आज आधुनिक समय में फिर से याद किया जा रहा है l इनमें से एक बहुत उपयोगी नुस्खा है हर सुबह खाली पेट, गर्म पानी के साथ घर पर बनाया हुआ देसी घी का सेवन करना l इसके हमारे पूरे शरीर के लिए अनगिनत फायदे हैं l यह हमारे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के एसिडिक पीएच को कम करता है l यह एंटीऑक्सीडेंट का एक नेचुरल सोर्स है जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को रोकता है l आइये जानते हैं इसके अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

Also read : सर्दी में इन फूड्स के सेवन से बचें वरना बढ़ेगा वजन: Foods to Avoid in Winter

स्किन की हेल्थ के लिए एक वरदान

Benefits of Desi Ghee
Consume 1 Spoon of Desi Ghee And Make Your Skin Soft And Smooth

घी में मौजूद फैट्स, विटामिन और अन्य न्यूट्रिएंट्स आपकी त्वचा को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखते हैं l इससे पूरी बॉडी की स्किन में होने वाली ड्राइनेस से रिलीफ मिलता है l इसके अलावा देसी घी में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और यह आपकी बॉडी से हार्मफुल टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करता है l सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में पिघला हुआ 1 छोटी चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है और इसमें नैचुरल चमक बनी रहती है l यह कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने के साथ साथ हील करने में भी मदद करता है l

डाइजैशन को इम्प्रूव करता है

Consuming Desi Ghee
Consuming Desi Ghee Empty Stomach Can help In Improving your Digestion

पुराने समय से ऐसा माना जाता है की सुबह खाली पेट देसी घी लेने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन में सुधार होने के साथ आपके पाचन में सुधार होता है और आपकी बॉडी का मैटाबॉलिस्म बूस्ट होता है l देसी घी डाइजैस्टिव सिस्टम के लिए एक लुब्रिकेंट की तरह काम करता है जिससे न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्प्शन ठीक तरीके से होता है l यह होम रेमेडी सूजन, पेट में ऐंठन व पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी आदि जैसी परेशानियों में भी आराम दिलाती है l

वजन कम करने में सहायक

Weight Management
Ghee Can heip in Weight Management

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उनकी डाइट में देसी घी लेने से वह मोटे हो जाएंगे लेकिन यह सच नही है l देसी घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जिससे फुलनैस और सैटाइटी की फीलिंग रहती है l इससे आप बेसमय और अधिक खाने से बचते हैं l गर्म पानी के साथ देसी घी लेने से आपके मेटाबॉलिज्म को एक किक स्टार्ट मिलता है जो कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है l

यह आपके जोड़ों को लुब्रिकेट करता है

Increasing Mobility
Helps In Increasing Mobility , Flexibility and Lubrication

देसी घी में अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं I जिन लोगों के जोड़ों में दर्द व अकड़न रहती है उनको घी और गर्म पानी पीने से चमत्कारिक फायदे हो सकते हैं l यह कांबिनेशन आपके जोड़ों को लुब्रिकेंट करता है जिससे उसमें मोबिलिटी और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है l

ब्रेन के लिए अच्छा होता है देसी घी का सेवन

Brain Health
Consume 1 small spoon of desi Ghee with Warm Water and improve your Brain Health

गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फैट प्रदान करता है और ब्रेन को हाइड्रेटेड रखता है l यह कॉग्निटिव फंक्शन और कंसंट्रेशन को इंप्रूव करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं देसी घी में विटामिन ई होता है जो ब्रेन को प्रोटेक्ट करता है।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...