छाती में बलगम का इलाज है बेहद जरूरी
बदलते मौसम की वजह से छाती में जमा कफ की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
Remedies for Cough: बदलते मौसम के साथ लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में छाती में बलगम जमा होमा भी शामिल है। छाती में बगलम जमा होने का कारण बैक्टीरियल, वायरल हो सकता है। इसलिए छाती में बलगम का इलाज बेहद जरूरी है। धीरे-धीरे यह परेशानी छाती में कसाव और जकड़न का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको छाती में बलगम जैसा महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं छाती में बलगम की परेशानी को कैसे करें दूर?
अदरक और शहद है फायदेमंद

बदलते मौसम में अगर आपको सर्दी-जुकाम की वजह से छाती में बलगम जमा होने लगता है, तो इस स्थिति में अदरक और शहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो छाती में जमा बलगम को बाहर करने में फायदेमंद हो सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए 1 इंच अदरक के टुकड़ों को कद्दूकस कर लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करें। इससे छाती में कफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
छाती से बलगम निकाले अदरक और गुड़

अदरक और गुड़ छाती में बगलन निकालने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक को हल्का सा गर्म कर लें। अब इसे अच्छी तरह से कद्दूकस लें। इसके बाद गुड़ को थोड़ा सा मसलकर डालें। इसके बाद इसे खाएं। इससे गले को तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही धीरे-धीरे छाती में जमा बगलम भी बाहर आ सकता है।
नमक से करें गरारे
छाती में बलगम की समस्या को दूर करने के लिए नमक के गरारे करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको सुबह-शाम नमक के पानी से गरारे करने की जरूरत होती है। गरारे के लिए पानी तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी को गुनगुना कर लें। अब इसमें आधा चम्मच करीब नमक डाल लें। इससे आप बलगम की परेशानी को दूर कर सकते हैं।

बगलम निकाले प्याज और नींबू का रस
बदलते मौसम में बलगम की परेशानी को कम करने के लिए प्याज और नींबू का रस आपके लिए फायदेमंद है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से छीलकर काट लें। अब इसे अच्छी तरह से बारीक पीसें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर गर्म करें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे छाती में जमा बगलम की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

काली मिर्च और शहद से निकाले बगलम
काली मिर्च और शहद का मिश्रण भी बलगम की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद लें। इसमें आधा टीस्पून काली मिर्च का पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे थोड़ा सा गर्म करके खाएं। इससे बलगम और कफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

बलगम की परेशानी को दूर करने के लिए इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।