खांसी के लिए दवाई से ज्यादा असरदार हैं ये 10 चीजें
सर्दियों का मौसम लगभग खत्म हो चूका है और गर्मियों का मौसम कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। मौसम में यह बदलाव सीधे रूप से लगभग हर व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है।
सर्दियों का मौसम लगभग खत्म हो चूका है और गर्मियों का मौसम कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। मौसम में यह बदलाव सीधे रूप से लगभग हर व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है। यही वजह है कि बहुत से लोग को इस मौसम के बदलते ही सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले की खराश, टॉन्सिल्स, मांसपेसियों में दर्द, छाती और गले में कफ बनना, बंद नाक जैसी कई तरह की गंभीर और सामने समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों ज़्यादातर लोग खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। बेशक खांसी गंभीर समस्या नहीं है लेकिन इससे उनका सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। साथ ही स्थिति उस समय ज्यादा ख़राब हो सकती है जब आपको सूखी खांसी या बलगम वाली जकड़ लेती है। खांसी के लिए कई दवाएं और सिरप मार्किट में मौजूद हैं लेकिन लंबे समय या बार-बार दवाओं का इस्तेमाल आपको कोई भी ख़ास फायदे नहीं नज़र आते हैं। खांसी से जल्दी आराम पाने के लिए कुछ निचुरल और घरेलु उपाय भी आज़माये जा सकते हैं।
शहद

खांसी होने पर गले में खराश होना हमेशा से ही एक आम समस्या है। शहद का इस्तेमाल करके आप खांसी और गले की खराश को दूर कर सकते हैं। एक स्टडी में पाया गया है कि शहद एक ऐसी औषधि है जो सामान्य खांसी की दवाओं से ज्यादा अच्छे से काम करता है। खांसी से जल्दी राहत पाने के लिए आप शहद को अदरक के रस में मिला कर खा सकते हैं। इसके अलावा शहद को गर्म पानी और नींबू के रस में मिक्स करके भी पि सकते हैं।
अनानास

अनानास एक ऐसा फल है जो आपकी खांसी के असर को कम करने में काफी कामगार साबित होता है। इसकी वजह इसमें पाया जाने वाला तत्व है ब्रोमेलैन। बता दें, अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमेलै एक ऐसा एंजाइम है, जो खांसी को दबाने में काफी मदद करता है। खांसी से राहत पाने के लिए अनानास का एक टुकड़ा खाएं या फिर पूरे में दिन में तीन बार ताज़े अनानास का रस पियें।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
पुदीना

पुदीना सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि एक कमाल औषधि है। इसके ऐसे कई गुण मौजूद हैं जो एक शक्तिशाली जड़ी बूटी का काम करते हैं। पुदीने के हरे पत्ते सर्दी-खांसी के लक्षणों को जड़ से ख़तम करने का काम करते हैं। खांसी को खत्म करने के लिए आप इसका कई तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पुदीने की चाय पी सकते हैं, गर्म पानी में पुदीने के पत्ते डालकर उबाल लें और उससे भाप लेने पर भी खासी खत्म हिओ सकती है।
थाइम या अजवायन के फूल

थाइम का रस आपकी खांसी को बेअसर कर सकता है। कुछ लोग सांस की बीमारियों को खत्म करने के लिए भी थाइम का इस्तेमाल करते हैं। अजवायन के फूल के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स होता है। जो खांसी को खत्म करने के साथ गले की मांसपेशियों को भी काफी आराम पहुंचाता है। इसके अलावा सूजन को भी कम करता है। इसके लिए आप घर पर 2 चम्मच कुचले हुए अजवायन के पत्तों और 1 कप उबलते पानी में दाल कर थाइम की चाय बनाकर पी सकते हैं।
अदरक

अदरक में बेहद ख़ास औषधीय गुणों का खजाना होता है। आप खांसी के अलावा पेट की गड़बड़ी, मतली, अपच आदि के इलाज के लिए भी अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कफ को तोड़कर आपकी खांसी से आराम पहुंचता है। खांसी से आराम पाने के लिए अदरक की चाय पीना एक बेहतरीन उपाय है। इससे गले में जलन, सूखापन और बलगम भी धीरे धीरे कम होता है।
हल्दी

खांसी सहित कई सामान्य और गंभीर बीमारियों के लिए पारंपरिक रूप से हल्दी का उपयोग लोग करते आये हैं। हल्दी के सक्रिय यौगिक करक्यूमिन में पावरफुल एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शामिल होते हैं जो खांसी और उसके लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इस दौरान गर्म हल्दी वाली चाय या दूध पीने की कोशिश करें ताकि आपको खासी से जल्दी छुटकारा मिले। इसका प्रभाव और स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें काली मिर्च और थोड़ा शहद भी मिल सकते हैं।
नमक के पानी से गरारे

अगर किसी भी व्यक्ति को अपनी खांसी और बाकी लक्षणों से जल्दी आराम पाना है, तो वो लोग गुनगुने पानी में नमक डालकर उससे गरारे कर सकते हैं। इससे गले की खराश भी कम होगी और गले से बलगम भी साफ़ होगा। यह खांसी, टॉन्सिल्स, गले की खराश और छाती में जमे हुए कफ के लिए सबसे सस्ता और असरदार उपाय साबित होता है।
गर्म तरल पदार्थ

खांसी से जल्दी आराम पाने के लिए आपको बहुत सारे गर्म पिने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपके गले में सूखापन को दूर करने में काफी मदद मिलटी है। जोकि का बहुत खांसी का बड़ा कारण होता है। इससे बलगम को पतला करने में भी काफी मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से छाती में जमा कफ भी दूर होता है। इसके लिए आप गर्म पानी, सूप और किसी भी तरह की गर्म हर्बल चाय पी सकते हैं। इनके अलावा आपको एसिड रिफ्लक्स यानी तेजाब बनाने वाले चीजों से बचना चाहिए, आप Marshmallow root की चाय पि सकते हैं। साथ ही अपने खाने Probiotics से भरपूर चीजों को भी शामिल कर लें।
तुलसी की चाय

तुलसी के पत्ते बलगम को कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं। आप चाहे तो ताजी तुलसी की पट्टियां या फिर सूखी हुई पत्तियों की चाय बना कर पि सकते हैं। अगर आप तुलसी के ताजे पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सिर्फ 10 ग्राम लें। वहीं सूखे तुलसी के पत्तों के रूप में, एक बड़ा चम्मच भी काफी होगा। साथ में इलायची की एक या दो कलियों को भी पानी में डालकर उबाल लें। इसे मीठा करने के लिए आप इसमें इसमें शहद मिला सकते हैं। बलगम और फेफड़ों की बाकी समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी की चाय बेहद फायदेमंद साबित होती है।
सौंफ के बीज

सौंफ रसोई सबसे आम आम सामग्री में से एक है। एक टेबल स्पून सौंफ को पानी में उबालकर आधा कर लें और गले की खराश और खांसी को पूरी तरह ख़तम करने के लिए इसका सेवन करें।
