शुगर से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद फल
Fruits for Diabetics

Fruits For Diabetics : डायबिटीज की समस्या खाने पीने के ढेरों परहेज अपने साथ लेकर आती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में मीठे फूड आइटम्स का सेवन तो दूर उनकी महक से भी परहेज रखा जाता है। अब मीठा खाने के लिए जीभ तो हमेशा तैयार रहती है, लेकिन परेशानी ये है की स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

ऐसे में सवाल उठता है की स्वाद और स्वास्थ्य को साथ लेकर कैसे चला जाए? जवाब में फ्रूट्स सबसे बढ़िया विकल्प बनकर सामने आते हैं। शुगर के मरीज भी जी भर के मीठा खा सकते हैं, लेकिन ये मीठा फ्रूट्स के फॉर्म में होना अनिवार्य है। ऐसे ढेरों फल हैं जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। बॉडी को हेल्थ की सौगात देने के लिए कोई भी शुगर पेशेंट इन फलों का सेवन कर सकता है। आइए जानते हैं, पांच ऐसे फलों के बारे में जिन्हें शुगर के मरीज भी खा सकते हैं।

शुगर के मरीज कर सकते हैं इन फलों का सेवन

बेरीज खाएं, शुगर से बचें

Berries

छोटी-छोटी, खट्टी मीठी बेरीज किसे नहीं पसंद? ये जितनी टेस्टी होती हैं, हेल्थ के लिए उतनी ही फायदेमंद भी हो सकती हैं। बॉडी को ढेरों विटामिन और मिनरल्स की खुराक देने के साथ ही ये बेरीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरी होती हैं। ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी आदि किसी भी बेरी का सेवन शुगर के मरीजों द्वारा किया जा सकता है। अलग अलग तरह की बेरीज, अलग अलग स्वाद देती हैं और साथ में हेल्दी बॉडी फंक्शनिंग में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। बेरीज का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है जिससे दूसरी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल को कन्ट्रोल करने के लिए भी डॉक्टर्स द्वारा बेरीज का सेवन आवश्यक बताया गया है। जरूरी है की डायबिटीज के मरीजों को हमेशा फ्रेश बेरीज का ही सेवन कराएं।

पीच का टेस्ट, हेल्थ के लिए बेस्ट

Peach

स्वाद से भरे पीचेस अपने साथ स्वास्थ्य का तोहफा भी लेकर आते हैं। ये टेस्टी फ्रूट फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ ही बॉडी में विटामिन सी और पोटेशियम की खुराक पहुंचाने का काम भी करते हैं। अक्सर ही देखा जाता है की डायबिटीज के मरीजों के घाव भरने में बहुत ज्यादा समय लगता है। विटामिन सी का सेवन घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। पोटेशियम बॉडी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है और स्वास्थ्य संवर्धन में अहम भूमिका निभाता है। बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होने के कारण वेट मैनेजमेंट में पीच मददगार साबित होता है, जो डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी रहने में सहायता करता है। पीचेस को ढेरों तरीकों से खाया जा सकता है, जूस हो या सैलेड पीचेस हमेशा टेस्ट, मूड और हेल्थ को रिफ्रेश करने का काम करते हैं।

सेब से सेहत

Apple

तंदुरुस्त सेहत के लिए सबसे पहले सेब का ही जिक्र आता है। बचपन में पढ़ाया जाता था, “एन एप्पल अ डे, कीप्स द डॉक्टर अवे” और ये बात आज भी शत प्रतिशत सही है। सेब हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं, इनमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होने के साथ ही फाइबर का भी अच्छा खासा अमाउंट होता है। ये फाइबर डाइजेशन से लेकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने तक हर हेल्थ प्रॉब्लम को सॉल्व करने में बड़ी भूमिका निभाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए हार्ट हेल्थ मेंटेन करना बड़ा मसला होता है, सेब का सेवन इस समस्या का भी खात्मा कर सकता है। वेट कम करने में भी सेब का सेवन आपकी सहायता कर सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो नियमित सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies

संतरे स्वास्थ्य के साथी

Oranges

अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फल स्ट्रेस रिड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को संतरों का स्वाद और महक पसंद आती ही है। ढेरों विटामिन के साथ ही फोलेट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरे संतरे रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर मेंटेन करने के लिए भी संतरों का सेवन किया जाता है। अक्सर ही देखा जाता है की शुगर की समस्या अपने साथ हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी बीमारियां भी लेकर आती है। संतरे इन सभी समास्याओं को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे खाना एक हेल्दी चॉइस हो सकती है। ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में संतरे फायदेमंद साबित होते हैं। एनीमिया से बचाव के लिए भी संतरों का सेवन किया जाता है।

कीवी का स्वाद, स्वास्थ्य के साथ

Kiwi

हेल्दी फ्रूट्स की बात की जाए और कीवी का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर खुराक देने वाली कीवी आपकी हेल्थ जर्नी की साथी बन सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये ढेरों फायदे लेकर आती है और इसीलिए डॉक्टर्स द्वारा शुगर पेशेंट्स को कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी में मौजूद इनोसिटोल नामक इंसोल्यूबल फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कन्ट्रोल करता है और डायबिटीज के ट्रीटमेंट में भी काम आ सकता है। यहां खास बात ये है कि मार्केट में पूरे साल कीवी आसानी से उपलब्ध रहती है, जिसके चलते इसका नियमित सेवन करना आसान हो जाता है।

  • इन फ्रूट्स के अलावा अन्नानास, प्लम, पीयर और एवोकाडो जैसे दूसरे फल भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। शुगर की समस्या के चलते कई बार हेल्दी फूड आइटम्स से भी दूरी बनानी पड़ती है। ऐसे में फलों का सेवन बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल, फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स होते हैं और वेट मैनेजमेंट में भी मदद करते हैं।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फूड आइटम्स का सेवन ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर भी निर्भर करता है। यह बताता है कि किसी खाद्य पदार्थ को खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल में कितनी बढ़ोतरी होती है। एक ओर जहां ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर लेवल को बढ़ाता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
  • वहीं दूसरी ओर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब है ब्लड शुगर लेवल में कम या ना के बराबर बढ़ोतरी होना। यहां बताए गए सभी फल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कैटेगरी में आते हैं, जिसका मतलब है कि इनका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में कोई खास भूमिका नहीं निभाता है।