इन फलों में होता है सबसे ज्यादा शुगर, खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज: High Sugar Fruits 
High Sugar Fruits 

High Sugar Fruits: फलों को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। वहीं अगर इनका सही समय और सही तरीके से सेवन ना किया जाए, तो ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको बता दें कि ऐसे में आपको फलों के शुगर लेवल का पता होना चाहिए। कई ऐसे फल हैं, जिनमें शुगर लेवल बहुत ही हाइ होता है। इनके सेवन से आपका डायबिटीज यानी आपका ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। आइए जानें ऐसे ही हाइ शुगर फ्रूट्स के बारे में-

आम

इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपको आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें नेचुरल शुगर भी होती है और कुछ में दूसरों की तुलना में अधिक होती है। एक आम में 46 ग्राम चीनी होती है। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। 

अंगूर

High Sugar Fruits 
Health Benefits of Grapes

अंगूर के एक कप में लगभग 23 ग्राम चीनी होती है, जो काफी ज्यादा है। इसके ज्यादा सेवन से आपको वजन बढ़ने की समस्या और ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है। 

चेरी

ये एक बहुत ही मीठा फल है। इसके एक कप में 18 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। वरना ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। 

नाशपाती

एक मध्यम नाशपाती में 17 ग्राम चीनी होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से बचें। ऐसे तो इसे हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन संभल कर ही करें। 

तरबूज

तरबूज के एक मीडियम वेज में 17 ग्राम चीनी होती है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स नामक विशेष खनिज होते हैं जो आपके शरीर को धूप में कुछ समय के बाद रिचार्ज करने के लिए आवश्यक होते हैं। 

यह भी देखें-लंबे वक्त तक कोविड होने के बाद बढ़ सकता है कई बीमारियों का खतरा, रिसर्च में हुआ प्रूफ: Long-Term Effects of Covid

अंजीर

Fig
Fig

दो मध्यम आकार के अंजीर में लगभग 16 ग्राम तक शुगर हो सकती है। ये प्रोटीन से भरपूर होती है। इसके अंदर मौजूद शुगर का ध्यान रखकर ही इसका सेवन करें।