how to get pregnant fast in ayurveda
how to get pregnant fast in ayurveda

मां बनाना इस दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है, लेकिन कुछ महिलाएं शरीर में किसी तरह की समस्या या गलत लाइफस्टाइल के चलते इस सुख से वंचित रह जाती हैं। इसके लिए महिलाएं कितने ही इलाज करवाती हैं। आपका गलत लाइफस्टाइल आपकी फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर डाल सकता है। कई बार टेंशन से भी फर्टिलिटी को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी देखें-घर में बढ़ गया है कॉकरोच का आंतक, ऐसे पाएं छुटकारा: Get Rid of Roaches

आजकल बड़ी संख्या में महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में कोई आईवीएफ की मदद ले रहा है तो कोई नैचुरली कंसीव करने का इंतजार करता है। अगर आपको भी नैचुरली कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है, तो आयुर्वेद की मदद से इस समस्या से निकल सकते हैं।

आयुर्वेद के कुछ टिप्स को फॉलो करके आप भी मां बनने का सुख पा सकती हैं। आइए आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपको जल्द से जल्द मां बनने में मदद कर सकते हैं।

​प्रेगनेंट होने की सही उम्र क्या है?

What is the right age to get pregnant?
What is the right age to get pregnant?

अगर ​प्रेगनेंट होने की सही उम्र की बात की जाए, तो 20 के आखिर और 30 की शुरुआत का समय प्रेगनेंट होने के लिए सबसे सही होता है। साइंस की मानें तो बढ़ती उम्र के साथ फर्टिलिटी पावर कम होती चली जाती है और महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको 35 साल की उम्र से पहले अपनी प्रेग्‍नेंसी के बारे में सोच लेना चाहिए।

क्या कहता है आयुर्वेद

आपको बता दें कि पीरियड्स के 10वें दिन से 20वें दिन के बीच, खासतौर पर 14वें दिन फिजिकल रिलेशन बनाने से जल्दी कंसीव करने में काफी मदद मिलती है। जिन लोगों को नॉर्मली कंसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें इस आयुर्वेदिक तरीके से कंसीव करने में मदद मिल सकती है।

मानसिक तनाव से दूर रहें

stay away from mental stress
stay away from mental stress

आयुर्वेद के अनुसार जल्द कंसीव करने के लिए कपल्स को खुश रहना चाहिए। उन्हें मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए। इसके लिए आपको योग, प्राणायाम, मेडिटेशन और एक्‍सरसाइज करनी चाहिए।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्‍या खाएं

what to eat to increase fertility
what to eat to increase fertility

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। जल्दी कंसीव करने के लिए पालक, ब्रोकली, दालें, साबुत अनाज और फोलिक एसिड से युक्‍त चीजें खाएं।

आप ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सी-फूड को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसका फर्टिलिटी पर काफी बेहतरीन असर पड़ता है।

ओमेगा-3 को डाइट में शामिल करने से ओवुलेशन को नियमित करने, एग की क्‍वालिटी में सुधार लाने और ओवरी की एजिंग को कम करने में मदद मिलती है।

डाइट में तिल को करें शामिल

Include sesame seeds in the diet
Include sesame seeds in the diet

आयुर्वेद की मानें तो पुरुषों को अपने आहार में दूध और घी को शामिल करना चाहिए। वहीं महिलाओं को अपनी डाइट में तिल को शामिल करना चाहिए। इससे आपका मां बनने का सपना बहुत जल्द साकार हो सकता है। ऐसे में आपको तिल के लड्डू और उड़द की दाल खानी चाहिए।

आप भी आयुर्वेद के इन नुस्खों को आजमाकर जल्द अपने मां बनने के सपने को पूरा कर सकती हैं।